Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हमास ने नहीं सौंपी बंधकों की लिस्ट, नेतन्याहू ने कर दी बमबारी; गाजा में इजरायली एयर स्ट्राइक से 8 की मौत

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 19 Jan 2025 03:26 PM (IST)

    Israel attack Gaza इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को बंधकों की लिस्ट देने की बात कही लेकिन सूची न मिलने पर नेतन्याहू ने सख्त तेवर दिखाए हैं। ...और पढ़ें

    Israel attack Gaza इजरायल ने की गाजा में अटैक। (फोटो- फाइल फोटो)
    Israel attack Gaza इजरायल ने की गाजा में अटैक। (फोटो- फाइल फोटो)

    एपी, यरुशलम। इजरायल और हमास में युद्धविराम फिर अटकता दिख रहा है। आज इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को बंधकों की लिस्ट देने की बात कही, लेकिन सूची न मिलने पर नेतन्याहू ने सख्त तेवर दिखाए हैं। इजरायल ने सीजफायर में देरी के बाद गाजा पट्टी में हवाई हमले कर दिए।

    हमले में आठ लोगों की मौत

    इजरायल के हमले में गाजा के आठ लोगों की मौत हो गई। दक्षिणी गाजा शहर खान यूनिस के नासिर अस्पताल ने हमले की पुष्टि की। हमास ने कहा कि ये हमला युद्धविराम के प्रभावी होने के समय के लगभग दो घंटे बाद हुआ।

    इजरायल ने कहा कि हमास ने रविवार को बाद में रिहा किए जाने वाले बंधकों के नाम न बताकर संघर्ष विराम की शुरुआत में देरी की। हमास ने संघर्ष विराम शुरू होने के लगभग दो घंटे बाद नामों का खुलासा किया।