Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू, इजरायल ने फिर बरसाए लेबनान पर बम; क्या टूट जाएगा युद्धविराम?

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 12:03 AM (GMT+05:30)

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम की घोषणा से पहले इजरायल ने लेबनान पर फिर हमला किया, जबकि समझौते में लेबनान पर हमले रोकने की शर्त थी। ...और पढ़ें

    इजरायल ने दक्षिणी भाग में लड़ाकू विमानों से बमबारी और टैकों से गोलाबारी की (फोटो: रॉयटर्स)

    इजरायल ने दक्षिणी भाग में लड़ाकू विमानों से बमबारी और टैकों से गोलाबारी की (फोटो: रॉयटर्स)

    HighLights

    1. अमेरिका-ईरान समझौते से पहले इजरायल का लेबनान पर हमला।

    2. ट्रंप ने दी ईरान युद्ध फिर शुरू होने की चेतावनी।

    3. लेबनान में इजरायली हमले के जवाब में हिजबुल्ला का ड्रोन हमला।

    डिजिटल डेस्क, बेरूत। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के औपचारिक एलान से पहले ही बुधवार को इजरायल ने लेबनान पर फिर से हमले शुरू कर दिए। जबकि दोनों देशों के बीच समझौते के मसौदे में लेबनान पर हमले बंद करने की शर्त का स्पष्ट उल्लेख है।

    इस बीच फ्रांस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध फिर शुरू हो सकता है। हम उनके सिर पर बम डालना फिर शुरू कर सकते हैं।

    ट्रंप ने फ्रांस में उस स्थान पर यह बात कही है जहां से बमुश्किल 70-80 किलोमीटर की दूरी पर स्विट्जरलैंड में शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के समझौते पर हस्ताक्षर होने हैं।

    लेबनान के सरकारी मीडिया ने बताया है कि इजरायल ने बुधवार को देश के दक्षिणी भाग में लड़ाकू विमानों से बमबारी और टैकों से गोलाबारी की। जवाब में ईरान समर्थित हिजबुल्ला के दक्षिण लेबनान में मौजूद इजरायली सैनिकों पर दो ड्रोन से हमला करने की सूचना है।

    दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिक अभी मौजूद हैं जबकि इलाके से दस लाख से ज्यादा लोग घर छोड़कर चले गए हैं। इन्हें इजरायली सैनिकों ने अपनी कार्रवाई से घर छोड़ने को मजबूर कर दिया था। दक्षिणी लेबनान का नबातिए शहर लगभग खाली हो गया है।

    विदित हो कि लेबनान में सरकारी सेना से इतर हिजबुल्ला का अलग अस्तित्व है। 2023 में गाजा युद्ध शुरू होने से पहले इस लेबनानी संगठन के पास एक लाख लड़ाकों का समूह था।

    यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान डील पर सस्पेंस, विदेश मंत्री ने कहा- शांति समझौते के लिए इजरायल को लेबनान से पीछे हटना होगा

    खबरें और भी