Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • world
  • middle-east
LIVE BLOG

Israel Exit Polls Live Updates: इजरायल चुनाव के रुझानों में नेतन्याहू गठबंधन आगे, 54 सीटों पर बनाई बढ़त

इजरायल चुनाव 2026 में वोटों की गिनती जारी है। इस चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए यहां देखिए।

By Sakshi Gupta Wed, 28 Oct 2026 02:16 PM (IST)
इजरायल चुनाव 2026 लाइव

इजरायल चुनाव 2026 लाइव

डिजिटल डेस्क, यरूशलम। इजरायल चुनाव 2026 में एक बार फिर बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी बहुमत की तरफ बढ़ रही है। एग्जिट पोल के रुझानों में इजरायल का चुनाव रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इजरायल में सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 61 सीटों की जरूरत है।

इजरायली टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार के चुनाव में किसी भी गठबंधन को बहुमत हासिल नहीं हुआ है। हालांकि ये अभी एग्जिट पोल के ही आंकड़े हैं, चुनावी नतीजों का आना अभी बाकी है।

इजरायल में इस बार के चुनाव में यहूदी-इजरायली वोट दोनों गुटों के बीच लगभग बराबर बंटे हुए हैं। इजरायल में रिकॉर्ड मतदान के बावजूद, कोई भी गुट अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं दिख रहा है।

28 Oct 20262:26:05 PM

Israel Election Polls: नेतन्याहू गठबंधन के खाते में 54 सीट

blog images

नेतन्याहू गठबंधन को रुझानों में दो सीट का नुकसान हुआ है। अब ये गठबंधन 54 सीटों पर आगे है। अभी बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 7 सीटों की जरूरत है।

28 Oct 20261:28:32 PM

Israel Election Exit Polls: रुझानों में नेतन्याहू गठबंधन 56 सीटों पर आगे

blog images

इजरायल चुनाव में रुझानों का आंकड़ा एक बार फिर बदल गया है। नेतन्याहू गठबंधन को एक और सीट पर बढ़त हासिल हुई है। रुझानों में नेतन्याहू गठबंधन अब 56 सीटों पर आगे है। वहीं विपक्षी पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही है।

28 Oct 202611:40:50 AM

Israel Election Result: इजरायल चुनाव में रोमांचक मोड़

blog images

नेतन्याहू के गठबंधन और विपक्ष के बीच अब सिर्फ 6 सीटों का अंतर रह गया है। रुझानों में प्रो नेतन्याहू 55 सीटों पर और एंटी-नेतन्याहू 49 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है।

28 Oct 202611:30:55 AM

Israel Election Results: नेतन्याहू प्रो और विपक्ष के बीच कांटे की टक्कर

blog images

इजरायल चुनाव रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। रुझानों में इजरायल प्रो और विपक्ष के बीच सिर्फ 7 सीटों का फासला रह गया है। रुझानों में अरब पार्टी 15 सीटों पर आगे चल रही है।

28 Oct 202610:35:02 AM

Israel Election Result 2026: बहुमत के आंकड़े से 4 सीटें दूर नेतन्याहू

blog images

नेतन्याहू गठबंधन को इजरायल में फिर एक बार सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रो-नेतन्याहू के पास रुझानों में 57 सीटें हैं। वहीं एंटी-नेतन्याहू के पास रुझानों में 47 सीटें हैं। नेतन्याहू गठबंधन जादुई आंकड़े से अभी 4 सीट पीछे है।

28 Oct 202610:29:56 AM

Israel Election Result: चुनाव में नेतन्याहू को मिली बढ़त का ट्रंप ने खुद को दिया क्रेडिट

blog images

नेतन्याहू को इजरायल चुनाव में बढ़त हासिल होती नजर आ रही है। वहीं इस चुनावी बढ़त का क्रेडिट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने खुद को दे दिया है।

28 Oct 20269:28:32 AM

Israel Elections 2026: नेतन्याहू के समर्थकों को जीत की उम्मीद, मनाया जश्न

blog images

एग्जिट पोल में अपने पक्ष में रुझान आने पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर जीत की घोषणा करने से परहेज कर रहे हैं।

28 Oct 20269:05:16 AM

Israel Elections Result 2026: नेतन्याहू फिर एक बार सत्ता बनाने की ओर

इजरायली टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनी रह सकती है। रुझानों में ये पार्टी 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं नेतन्याहू गठबंधन को 59 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। पार्टी बहुमत के आंकड़े से 2 सीट पीछे है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us