यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israeli Hostages: हमास ने 14 इजरायली और 3 विदेशी बंधकों को किया रिहा, गाजा में रेड क्रॉस को सौंपे गए सभी बंधक
गाजा में जारी युद्ध विराम के तीसरे दिन रविवार को हमास ने 14 इजरायली बंधकों और तीन विदेशी नागरिकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया। इजरायली सेना ने यह जानकार ...और पढ़ें

यरुशलम, एएफपी। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध में अब तक करीब 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दोनों के बीच एक समझौते के तहत युद्ध विराम लागू हुआ है। गाजा में जारी युद्ध विराम के तीसरे दिन रविवार को हमास ने 14 इजरायली बंधकों और तीन विदेशी नागरिकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया। इजरायली सेना ने यह जानकारी दी है।
इजरायली सेना ने अपने एक बयान में कहा कि रेड क्रॉस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हमास ने 14 इजरायली और तीन विदेशी बंधकों को गाजा पट्टी में रेड क्रॉस में सौंप दिया है।
गाजा पहुंची 200 ट्रक राहत सामग्री
रविवार को समझौते के अनुसार 200 ट्रक राहत सामग्री गाजा पहुंची, डीजल और गैस के टैंकर भी मिस्त्र से फलस्तीनी इलाके में पहुंचे। अमेरिका, कतर और मिस्त्र की कोशिश है कि गाजा पट्टी में लागू चार दिनों का युद्धविराम आगे भी जारी रहे। इसके लिए हमास को प्रतिदिन दस बंधकों की रिहाई करनी होगी, बदले में इजरायल प्रतिदिन 30 फलस्तीनी कैदी छोड़ेगा।
यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: युद्धविराम के दूसरे दिन राहत सामग्री लेकर 200 ट्रक गाजा पहुंचे, फलस्तीनी ले रहे राहत की सांस
वेस्ट बैंक में इजरायली फायरिंग में आठ मरे
इजरायल के कब्जे वाले फलस्तीनी इलाके वेस्ट बैंक में इजरायली सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में इजरायल के विरोध में एकत्रित हुए लोगों पर सुरक्षा बलों की फाय¨रग में छह फलस्तीनी लोगों के मारे जाने की सूचना है। यहां पर छह लोग ही घायल हुए हैं। इसके अतिरिक्त वेस्ट बैंक के दो अन्य स्थानों पर हुई इजरायली फाय¨रग में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।