Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas War: इजरायल ने गाजा में शरणार्थी शिविर को बनाया निशाना, हवाई हमले में 70 से अधिक की मौत

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 25 Dec 2023 03:14 AM (IST)

    इजरायल-हमास युद्ध के बीच गाजा में एक शरणार्थी शिविर पर हुए इजरायली हवाई हमले में 70 से अधिक लोग मारे गए हैं। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया ...और पढ़ें

    Israel-Hamas War: इजरायल ने गाजा में शरणार्थी शिविर को बनाया निशाना, हवाई हमले में 70 से अधिक की मौत
    Israel-Hamas War: इजरायल ने गाजा में शरणार्थी शिविर को बनाया निशाना, हवाई हमले में 70 से अधिक की मौत

    HighLights

    1. इजरायल ने गाजा में तेज किए हमले।
    2. हवाई हमले में मारे गए 70 से अधिक लोग।

    एएफपी, गाजा। इजरायल-हमास युद्ध के बीच गाजा में एक शरणार्थी शिविर पर हुए इजरायली हवाई हमले में 70 से अधिक लोग मारे गए हैं। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि रविवार देर रात एक शरणार्थी शिविर पर इजरायल ने हवाई हमले किया था, जिसमें कम से कम 70 लोग मारे गए हैं।

    70 लोगों की मौत

    स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने कहा कि अल-मगाजी नरसंहार में अब तक 70 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि इजरायली सेना ने शरणार्थी शिविर और कई घरों पर हवाई हमला किया था।

    बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

    गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने कहा कि हमले में एक आवासीय ब्लॉक तबाह हो गया है। उन्होंने कहा कि हमले के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: इजरायली हवाई हमलों में एक ही परिवार के दर्जनों फलस्तीनियों की मौत, सैकड़ों को हिरासत में लिया

    अबतक 20,400 फलस्तीनी मारे गए

    मंत्रालय ने कहा कि उत्तरी गाजा के जबालिया शिविर में इजरायल ने एक घर को निशाना बनाया था। इस हमले में एक परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं। बता दें कि इजरायल-हमास युद्ध ने गाजा के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया है। अबतक 20,400 फलस्तीनी मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा पर फिर किए आक्रामक हमले, बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा भी किया जब्त

    खबरें और भी