Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas War: युद्धविराम के बाद घनी आबादी वाले दक्षिणी गाजा में भीषण लड़ाई, मारे गए 200 लोग; हमास के 600 ठिकाने तबाह

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 10:13 PM (IST)

    Israel-Hamas War Update युद्ध के दूसरे दौर में लड़ाई अब गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में केंद्रित हो गई है। युद्धविराम के बाद शुक्रवार को शुरू हुई लड़ ...और पढ़ें

    Israel-Hamas War: युद्धविराम के बाद घनी आबादी वाले दक्षिणी गाजा में भीषण लड़ाई (फोटो रायटर)
    Israel-Hamas War: युद्धविराम के बाद घनी आबादी वाले दक्षिणी गाजा में भीषण लड़ाई (फोटो रायटर)

    HighLights

    1. इजरायली सेना ने चार मस्जिदें नष्ट कर 200 लोग मारे।
    2. ताजा हमलों में हमास के 600 ठिकाने निशाना बनाए।
    3. लड़ाई रुकवाने को मध्यस्थ लगातार कर रहे प्रयास।

    रायटर, यरुशलम। युद्ध के दूसरे दौर में लड़ाई अब गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में केंद्रित हो गई है। युद्धविराम के बाद शुक्रवार को शुरू हुई लड़ाई दूसरे दिन भीषण हो गई।

    गाजा में 400 ठिकानों को निशाना बनाया

    घनी आबादी वाले दक्षिणी गाजा और वहां के सबसे बड़े शहर खान यूनिस में कई स्थानों पर इजरायली सैनिक और हमास के लड़ाके आमने-सामने लड़ रहे हैं। इजरायली सेनाओं ने दूसरे दिन गाजा में 400 ठिकानों को निशाना बनाया। दो दिनों की लड़ाई में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 200 तक पहुंच गई है, जबकि 650 घायल हैं।

    15,200 हुई युद्ध में मरने वालों की कुल संख्या

    युद्ध में मरने वालों की कुल संख्या 15,200 हो गई है, इनमें करीब 70 प्रतिशत महिलाएं और बच्चे हैं। शनिवार को हमास ने भी इजरायली शहरों पर कई राकेट दागे, लेकिन उनसे हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। शनिवार को इजरायली विमानों और टैंकों के हमले में खान यूनिस में नासेर अस्पताल के नजदीक बनीं तीन मस्जिदें और कई घर बर्बाद हो गए। इन हमलों में दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका है, दर्जनों लोग मलबे में फंसे हुए हैं।

    अल-बलाह शहर में कई बच्चों समेत नौ फलस्तीनी मारे गए

    इसके अतिरिक्त मध्य गाजा के दैर अल-बलाह शहर पर हवाई हमले में कई बच्चों समेत नौ फलस्तीनी मारे गए हैं। जमीनी लड़ाई में इजरायली सेना उत्तरी गाजा की एक मस्जिद पर हमला कर उसे बर्बाद कर दिया है। सेना ने कहा है कि हमास ने मस्जिद को कमांड सेंटर बनाया था। वहां पर बड़ी संख्या में हमास के आतंकी मारे गए हैं।

    दक्षिणी गाजा इलाके में है 20 लाख लोग

    विदित हो कि उत्तरी गाजा से पलायन कर आए लोगों समेत करीब 20 लाख लोग इस समय दक्षिणी गाजा इलाके में हैं। इजरायली सेना ने अब इस इलाके के आमजनों को मिस्त्र की सीमा के नजदीक बसे रफाह शहर में जाने के लिए कहा है, जबकि इस शहर पर शुक्रवार को ही इजरायली विमानों ने बमबारी की थी। गाजा से पत्नी और छह बच्चों के साथ भागकर दैर अल-बलाह आए यामेन कहते हैं कि सब कुछ गंवाकर हम यहां आए हैं, अब हम यहां से कहां जाएं।

    खबरें और भी

    गाजा से 2,100 लोगों को गिरफ्तार किया

    सात अक्टूबर से छिड़े युद्ध में इजरायली सुरक्षा बलों ने गाजा से 2,100 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को आतंकी गतिविधियों में लिप्त बताया गया है। रेडक्रॉस प्रमुख राबर्ट मारदिनी ने कहा है कि भीषण लड़ाई के ताजा दौर से गाजा में एक बार फिर बर्बादी शुरू हो गई है। इसमें जान-माल का बड़ा नुकसान होने की आशंका है।

    राहत सामग्री की आपूर्ति हुई बाधित

    शुक्रवार को फिर से लड़ाई छिड़ने के बाद रफाह बॉर्डर के जरिये गाजा के लिए होने वाली राहत सामग्री की आपूर्ति बाधित हुई है। दो दिनों में राहत सामग्री लेकर केवल एक ट्रक गाजा में प्रविष्ट हुआ है। युद्धविराम टूटने के लिए इजरायल और हमास ने एक-दूसरे को जिम्मेदार बताया है, लेकिन उसे फिर से लागू कराने के लिए प्रयास जारी है। इस सिलसिले में इजरायली खुफिया संगठन मोसाद के अधिकारियों का दल कतर में है। विदित हो कि कतर और मिस्त्र के अधिकारी इजरायल और हमास के बीच सक्रिय रूप से मध्यस्थता कर रहे हैं।

    इजरायल और हिजबुल्ला के बीच तेज हुई लड़ाई

    लेबनान सीमा पर इजरायल और ईरान समर्थित हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज हुई है। इस लड़ाई में हिजबुल्ला के दो लड़ाकों की मौत हुई है जबकि शुक्रवार को इजरायली गोलाबारी में तीन लेबनानी मारे गए थे। उससे पहले हिजबुल्ला ने इजरायल पर राकेट हमला किया था।

    यह भी पढ़ें- हमास के खिलाफ इजरायली कार्रवाई तेज, 24 घंटे में 178 फलस्तीनियों की मौत; बेल्जियम के PM ने कहा- रुकना चाहिए नरसंहार

    ईरान ने कहा- सीरिया में उसके दो सुरक्षा अधिकारी मरे

    ईरान ने कहा है कि सीरिया में वहां के सुरक्षा बलों को सलाह देने गए उसके रिवोल्यूशनरी गार्ड फोर्स के दो अधिकारी शनिवार को हुए इजरायली हवाई हमले में मारे गए। ईरान ने मारे गए अधिकारियों के पदनाम और सीरिया में वे कहां पर मारे गए, इसकी जानकारी नहीं दी है।

    यह भी पढ़ें- Earthquake in Philippines: फिलीपींस में भूकंप से कांपी धरती, मिंडानाओ में 7.4 तीव्रता के झटके; सुनामी की चेतावनी जारी