Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas War: इजरायल की चेतावनी का असर, दो दिनों में गाजा के 1 लाख से अधिक फलस्तीनी दक्षिण की ओर भागे

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 02:09 AM (IST)

    Israel-Hamas War इजरायल ने गाजा पर हमले करने से पहले लोगों को उतरी गाजा खाली करने की चेतावनी भी दी जिसका असर अब दिखने लगा है। इजरायल के मुख्य सैन्य प् ...और पढ़ें

    Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्द का भयानक दृश्य।
    Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्द का भयानक दृश्य।

    रायटर्स, जेरूसलम। हमास का खात्मा करने के लिए इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है। युदध में फिलहाल कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है, लेकिन इजरायल ने हमास को नष्ट करने की कसम खा रखी है।

    इजरायल ने गाजा पर हमले करने से पहले लोगों को उतरी गाजा खाली करने की चेतावनी भी दी, जिसका असर अब दिखने लगा है। इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि पिछले दो दिनों में गाजा पट्टी के 100,000 से अधिक लोग दक्षिण की ओर भाग गए हैं।

    गाजा शहर के अंदर तक कार्रवाई कर रही इजरायली सेना

    एडमिरल ने कहा कि क्योंकि इजरायली सेना "गाजा शहर के अंदर तक" कार्रवाई कर रही है। एक टेलीविजन ब्रीफिंग में हगारी ने कहा कि गाजा पट्टी में बंधकों को रिहा करने के प्रयास चल रहे हैं, लेकिन ऐसे प्रयासों में समय लगता है। उन्होंने कहा कि हम बंधकों को वापस लाने के लिए हर समय और पहल के साथ कई तरह के प्रयासों पर काम कर रहे हैं। ये प्रयास जटिल हैं, ये अंतिम नहीं हैं। इनमें समय लगता है, इनमें समय लगेगा।