Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: इजरायल में गूगल नहीं दिखा रहा 'लाइव ट्रैफिक', युद्धविराम को लेकर क्या बोले राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग?

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 12:10 AM (IST)

    युद्धविराम की मांग के बीच गाजा पट्टी पर इजरायल के हमले जारी हैं। इजरायली बलों ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा में हवाई हमले किए जिसमें कम से कम 28 फलस्तीनि ...और पढ़ें

    इजरायल में गूगल मैप्स को संचालन को बंद कर दी गई है।(फोटो सोर्स: जागरण)
    इजरायल में गूगल मैप्स को संचालन को बंद कर दी गई है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. मंगलवार को गाजा में हवाई हमले के दौरान कम से कम 28 फलस्तीनियों की मौत
    2. इजरायल में नही काम कर रहे गूगल नेविगेशन ऐप्स
    3. फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी बना रहे इजरायल पर युद्धविराम का दबाव

    रॉयटर्स, यरुशलम। Israel Hamas War। इजरायल में गूगल नेविगेशन ऐप को यूज करने में लोगों परेशानी का सामना करना पड़ रहा। गूगल ने इजरायल में लाइव ट्रैफिक कंडिशन के फीचर को बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इजरायली सेना के अनुरोध पर गूगल ने ये फैसला लिया है।

    इजरायली सैनिकों का कहना है कि गूगल नेविगेशन ऐप्स जैसे गूगल मैप्स के जरिए इजरायली सेना की गतिविधियों और संचालन को ट्रैक किया जा सकता है।

    मंगलवार को हवाई हमले में मारे गए 28 फलस्तीनी

    युद्धविराम की मांग के बीच गाजा पट्टी पर इजरायल के हमले जारी हैं। इजरायली बलों ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा में हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 28 फलस्तीनियों की मौत हो गई। इसके साथ ही उत्तरी गाजा के अंतिम कार्यरत अस्पतालों में से एक पर भी हमला किया। दूसरी ओर, हमास के पक्ष में यमन के ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों ने लाल सागर में हमले जारी रखने का संकल्प लिया है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार पर और असर पड़ने की आशंका है।

    युद्धविराम के लिए प्रयास जारी

    इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने मंगलवार को हमास द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों को वापस लाने के लिए युद्धविराम की जरूरत पड़ती है तो हम ऐसा करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम के लिए बातचीत चल रही है।

    कई देशों ने की युद्धविराम की वकालत 

    सीआइ के प्रमुख सोमवार को इजरायली और कतर के अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए यूरोप पहुंच गए। नए युद्धविराम और गाजा में बंधकों की रिहाई पर एक समझौते की संभावना जताई गई है, क्योंकि अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड ने हमास के विरुद्ध प्रमुख युद्ध अभियानों को कम करने के लिए इजरायली सैन्य नेताओं से बातचीत की है।

    खबरें और भी

    इजरायल के कुछ सहयोगियों फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने भी युद्धविराम के लिए दबाव बढ़ा दिया है। जबकि अमेरिका लगातार नागिरकों की मौत पर चिंता जताते हुए इजरायल से सटीक कार्रवाई करने को कह रहा है। वहीं, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू कह रहे हैं कि जब तक हमास बचे हुए 129 बंधकों को रिहा नहीं कर देता युद्ध बंद नहीं हो सकता। 

    यह भी पढ़ें: America: लाल सागर में फिर से जहाजों पर हमले, अमेरिका हुआ सक्रिय; सुरक्षा के लिए गठबंधन बनाने की ओर बढ़ाए कदम