Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas War: 'गाजा नहीं छोड़ सकेगा कोई भी विदेशी', हमास ने नागरिकों की निकासी पर लगाई रोक

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 06:33 AM (IST)

    इजरायल-हमास युद्ध के बीच हमास ने गाजा से विदेशी नागरिकों की निकासी पर रोक लगा दी है। समाचार एजेंसी एएफपी ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि हमास ने शन ...और पढ़ें

    Israel-Hamas War: 'गाजा नहीं छोड़ सकेगा कोई भी विदेशी', हमास ने नागरिकों की निकासी पर लगाई रोक (फोटो एएफपी)
    Israel-Hamas War: 'गाजा नहीं छोड़ सकेगा कोई भी विदेशी', हमास ने नागरिकों की निकासी पर लगाई रोक (फोटो एएफपी)

    HighLights

    1. इजरायल-हमास युद्ध के बीच गाजा से विदेशी नागरिकों की निकासी पर रोक लगाई।
    2. गाजा नहीं छोड़ सकेगा कोई भी विदेशी पासपोर्ट धारक।

    एएफपी, काहिरा। Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) के बीच हमास ने गाजा (Gaza) से विदेशी नागरिकों की निकासी पर रोक लगा दी है। समाचार एजेंसी एएफपी ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि हमास ने शनिवार को विदेशी पासपोर्ट धारकों के गाजा से निकालने पर रोक लगा दी है।

    गाजा नहीं छोड़ सकेगा कोई भी विदेशी पासपोर्ट धारक

    समाचार एजेंसी एएफपी ने अधिकारी के हवाले से बताया कि कोई भी विदेशी पासपोर्ट धारक इजरायल की कार्रवाई के बीच गाजा नहीं छोड़ सकेगा। अधिकारी ने कहा कि वह लोग तब तक गाजा को छोड़ नहीं सकेंगे। जब तक उत्तरी गाजा के अस्पतालों से निकाले जाने वाले घायल लोगों को रफाह बॉर्डर के माध्यम से मिस्र नहीं ले जाया जाता है।

    विदेशी पासपोर्ट धारकों के गाजा से निकालने पर लगाई रोक

    वहीं, मिस्र के एक सुरक्षा सूत्र ने समाचार एजेंसी एएफपी को पुष्टि करते हुए बताया कि कोई भी घायल व्यक्ति या विदेशी पासपोर्ट धारक रफाह बॉर्डर पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि रफाह बॉर्डर पर स्थित मिस्र के टर्मिनल की ओर घायलों को लेकर जा रही एंबुलेंस पर हुई बमबारी के बाद विदेशी पासपोर्ट धारकों के गाजा से निकालने पर रोक लगा दी है।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: गाजा के कई इलाकों में इजरायल ने तेज किए हमले, अमेरिका और अरब देश संघर्ष विराम की पर दिखे असहमत

    शुक्रवार को एंबुलेंस पर किया था हमला

    बता दें कि इजरायली सेना ने शुक्रवार को गाजा के सबसे बड़े अल शिफा अस्पताल के बाहर स्थित एक एंबुलेंस पर हमला किया था। इजरायल ने दावा किया था कि इसका इस्तेमाल हमास द्वारा किया जा रहा था। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए और 60 घायल हो गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हमास का दावा- इजरायली हवाई हमलों के कारण 60 से अधिक बंधक लापता; गाजा के शरणार्थी कैंप में 51 लोगों की मौत