यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel Hamas War: हमास ने अमेरिकी महिला और उनकी बेटी को किया रिहा, कब्जे में अभी भी कई विदेशी नागरिक
इजरायल पर बर्बर हमला कर 200 से ज्यादा लोगों का अपहरण कर उन्हें बंधक बनाने वाले संगठन हमास ने शुक्रवार को अमेरिकी नागरिक मां और बेटी को रिहा कर दिया। म ...और पढ़ें

HighLights
- हमास ने अमेरिकी महिला और उनकी बेटी को मानवीय आधार पर किया रिहा
- हमास के कब्जे में अभी भी 200 से अधिक लोग
काहिरा, रायटर। इजरायल पर बर्बर हमला कर 200 से ज्यादा लोगों का अपहरण कर उन्हें बंधक बनाने वाले संगठन हमास ने शुक्रवार को अमेरिकी नागरिक मां और बेटी को रिहा कर दिया। मानवीय आधार पर मां-बेटी की रिहाई कतर की मध्यस्थता के चलते संभव हुई है। यह जानकारी हमास की सैन्य शाखा के प्रवक्ता अबू उबैद ने दी है। रिहा की गई महिला और उनकी बेटी इस समय कहां पर हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इजरायली मीडिया ने रिहाई की पुष्टि की
इजरायल के मीडिया ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दोनों अमेरिकी नागरिकों की रिहाई की पुष्टि की है। हमास के कब्जे में अभी भी करीब 200 बंधक हैं जिनमें से कई विदेशी नागरिक हैं। इस बीच इजरायली सेना ने कहा है कि ज्यादातर बंधक जिंदा हैं। जो लोग हमास ने बंधक बना रखे हैं उनमें से 20 बंधक 18 वर्ष से कम आयु के हैं और 20 बंधक 60 वर्ष से ज्यादा आयु के हैं। इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन और 22 देशों के राजदूतों व राजनयिकों ने हमास से बंधकों की सुरक्षित रिहाई की अपील की है।
यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: रूस ने अपने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी, इजरायल और फलस्तीन न जाने की दी सलाह
नागरिकों की रिहाई के लिए कतर और मिस्र के साथ काम कर रहा हमास
वहीं, हमास ने दो अमेरिकी महिलाओं को अपने बंधक से रिहा करने के बाद कहा कि वह सात अक्टूबर को इजरायल पर हमले के दौरान बंधक बनाए गए नागरिकों की रिहाई के लिए कतर और मिस्र के मध्यस्थों के साथ लगातार काम कर रहा है।
युद्ध में पांच हजार से अधिक लोगों की मौत
मालूम हो कि सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर एक के बाद एक कई रॉकेट दागे। हमास के हमले में कम से कम 1400 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है। मरने वालों में सबसे अधिक नागरिक शामिल हैं। वहीं, इजरायल ने कहा कि हमले वाले क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल करने से पहले इजरायली सेना ने हमास के 1500 लड़ाके को मार गिराए हैं। वहीं, गाजा में हमास स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमास के हमलों के जवाबी कार्रवाई में इजरायल गाजा पट्टी पर लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इजरायली बमबारी में कम से कम 4,137 फलस्तीनियों की मौत हुई है, जिसमें अधिकतक नागरिक हैं।