Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: हमास ने बंधक महिलाओं का गुस्से वाला वीडियो किया जारी तो भड़के नेतन्याहू, बताया 'दुष्प्रचार का हथकंडा'

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 11:51 PM (IST)

    Israel Hamas War। इजरायल के साथ जारी जंग के बीच हमास ने सोमवार को बंधक बनाई गई महिलाओं का गुस्से वाला वीडियो जारी किया जिसमें महिलाएं इजरायली पीएम ने ...और पढ़ें

    Israel Hamas War: हमास ने बंधक महिलाओं का गुस्से वाला वीडियो किया जारी, भड़के नेतन्याहू
    Israel Hamas War: हमास ने बंधक महिलाओं का गुस्से वाला वीडियो किया जारी, भड़के नेतन्याहू

    HighLights

    1. हमास ने बंधक बनाई गई महिलाओं का गुस्से वाला वीडियो जारी किया
    2. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने की वीडियो की निंदा
    3. नेतन्याहू ने वीडियो को दुष्प्रचार का हथकंडा करार दिया

    यरुशलम, रायटर। Israel Hamas War: हमास ने सोमवार को इजरायल सरकार के प्रति बंधकों की नाराजगी का एक वीडियो सार्वजनिक किया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे हमास का क्रूर मनोवैज्ञानिक दुष्प्रचार का हथकंडा करार दिया।

    नेतन्याहू के प्रति गुस्सा दिखा रहीं महिलाएं

    इस वीडियो में दिखाई गई तीनों महिलाएं सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के बर्बर हमले के दौरान अगवा कर ली गई थीं और अब वे बंधक बनी हुई हैं। वीडियो में तीनों महिलाएं दीवार के सहारे बैठी दिखाई दे रही हैं और वे प्रधानमंत्री नेतन्याहू के प्रति गुस्सा जता रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: सदियों से चल रहा गाजा के लिए युद्ध, खूनी है इसका इतिहास; टाइमलाइन में समझें क्यों है ऐसी स्थिति

    क्या कह रही हैं बंधक महिलाएं?

    महिलाएं कह रही हैं- इजरायली जेलों में बंद फलस्तीनी कैदियों को रिहा करके उन्हें क्यों नहीं छुड़वाया जा रहा है जिससे वे अपने घर जा सकें। इस लड़ाई में उनका क्या दोष है जो वे और उनका परिवार सजा भुगत रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: उत्तरी और सेंट्रल गाजा के अंदर घुसी इजरायली सेना, फलस्तीनियों को अस्पतालों के पास हवाई हमलों का सता रहा डर

    नेतन्याहू ने की महिलाओं की पहचान

    वीडियो में दिखाई दे रही तीन महिलाओं की पहचान नेतन्याहू ने येलेना ट्रूपानोब, डेनिएल अलोनी और रिमोन किर्शट के रूप में की है। महिलाओं ने नेतन्याहू पर हमास आतंकियों के हमले के दौरान इजरायली नागरिकों की रक्षा करने और उन्हें घर वापस लाने में विफल रहने का आरोप लगाया। 

    17 अक्टूबर को पहली क्लिप की थी जारी

    महिलाओं ने इजरायली पीएम पर फलस्तीनी कैदियों के बदले में उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए एक समझौते की मांग की। इससे पहले, हमास ने 17 अक्टूबर को भी इसी तरह की एक क्लिप जारी की थी।

    खबरें और भी