यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel Hamas War: इजरायल को मिली एक और बड़ी सफलता, गाजा में हमास के इस सीनियर कमांडर को किया ढेर
वेस्ट बैंक में इजरायली सैनिकों की हमास के खिलाफ कार्रवाई जारी है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि वेस्ट बैंक में इजरायली सै ...और पढ़ें

HighLights
- वेस्ट बैंक में पिछले 24 घंटे में 8 फलस्तीनियों की मौत
- उत्तरी गाजा के प्रभारी वरिष्ठ कमांडर अहमद अल-घंडौर मारा गया
- युद्ध में गाजा के भीतर अब तक 14,854 लोगों की मौत
रॉयटर, यरुशलम। गाजा पट्टी में चार दिनों के युद्धविराम के बीच अब तक कुल 26 इजरायली नागरिकों, 78 फिलिस्तीनियों, की रिहाई हुई है। इसी बीच रविवार को हमास ने दावा किया कि उत्तरी गाजा के प्रभारी वरिष्ठ कमांडर अहमद अल-घंडौर युद्ध में मारे गए।
वहीं, दूसरी ओर वेस्ट बैंक में इजरायली सैनिकों की हमास के खिलाफ कार्रवाई जारी है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि वेस्ट बैंक में इजरायली सैनिकों ने पिछले 24 घंटे के भीतर कम से कम आठ फिलिस्तीनियों को मार डाला है।
.jpg)
वेस्ट बैंक में पकड़े गए दो इजरायली जासूस
बता दें कि शनिवार को फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक में दो इजराइली जासूसों को पकड़ा गया। दोनों शरणार्थी कैंप में रह रहे थे। दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उनके शवों को गलियों में घसीटा और फिर दोनों के शवों को बिजली के खंभों से लटका दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
युद्ध की वजह से 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे जानकारी दी कि 48 दिनों के युद्ध में 14,854 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है। मारे गए लोगों में 5,850 बच्चे हैं। जबकि वेस्ट बैंक से कार्य करने वाले फलस्तीनी प्राधिकार ने 12,700 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है।