Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: 'गाजा में ज्यादातर बंधक जीवित हैं', युद्ध के बीच इजरायली सेना ने किया बड़ा दावा

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 07:02 PM (IST)

    इजरायली सेना ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) को हमास आतंकियों द्वारा इजरायल के अपहरण किए गए लोगों को लेकर बड़ा दावा किया। इजरायल की संना ने कहा कि अपहरण करके ...और पढ़ें

    युद्ध में अब तक 4,900 लोगों की मौत (फाइल फोटो)
    युद्ध में अब तक 4,900 लोगों की मौत (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. युद्ध में अब तक 4,900 लोगों की मौत
    2. गाजा पट्टी में कम से कम 3,785 लोग मारे गए
    3. इजरायल के 1,400 से ज्यादा लोग मारे गए

    एजेंसी, गाजा। इजरायली सेना ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) को हमास आतंकियों द्वारा इजरायल के अपहरण किए गए लोगों को लेकर बड़ा दावा किया। इजरायल की संना ने कहा कि अपहरण करके गाजा पट्टी ले जाए गए लगभग 200 लोगों में से ज्यादातर अभी भी जीवित हैं। सेना के एक बयान में कहा गया है कि ज्यादातर बंधक जीवित हैं। गाजा पट्टी से कुछ शव भी बरामद किए गए हैं।

    इजरायली सेना ने कहा कि बंधकों में 20 से ज्यादा बच्चे हैं, जबकि 10-20 के बीच 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग हैं। सेना ने कहा कि हमास के हमलों के बाद से 100 से 200 लोग लापता माने जा रहे हैं।

    युद्ध में अब तक 4,900 लोगों की मौत

    बता दें कि इजरायल हमास के बीच बीते 7 अक्टूबर से लगातार युद्ध जारी है। दोनों के बीच आज युद्ध का 14वां दिन है। इस युद्ध में अब तक कुल 4,900 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, युद्ध की वजह से गाजा में मानवीय संकट पैदा हो गया है। यहां लोगों को भोजन, पीने के लिए, बिजली तक नसीब नहीं हो रहा है।

    इजरायल के 1,400 से ज्यादा लोग मारे गए

    फलस्तीन स्थित हमास द्वारा किया गया हमला इजरायल पर 75 साल के इतिहास में सबसे भयानक हमला था। इस हमले में इजरायल के 1,400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसके अलावा गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गाजा पट्टी में कम से कम 3,785 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में ज्यादातर आम नागरिक हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Nawaz Sharif Rally: पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ के लाहौर दौरे को लेकर अलर्ट जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम