Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तरी गाजा में हमला कर सकता है इजरायल, सेना ने 24 घंटे के भीतर क्षेत्र को खाली करने का दिया आदेश

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 09:57 AM (IST)

    इजरायली सेना ने शुक्रवार को उत्तरी गाजा को 24 घंटे के भीतर खाली करने का निर्देश दिया जहां करीब 11 लाख फलस्तीनी रहते हैं। इजरायली सेना ने संयुक्त राष्ट ...और पढ़ें

    उत्तरी गाजा से 11 लाख फलस्तीनियों को निकले का आदेश। फोटोः एपी।
    उत्तरी गाजा से 11 लाख फलस्तीनियों को निकले का आदेश। फोटोः एपी।

    HighLights

    1. उत्तरी गाजा को 24 घंटे के अंदर खाली करने का इजरायली फरमान
    2. उत्तरी गाजा पर जमीनी हमला कर सकती है इजरायली सेनाः UN

    एपी, यरुशलम। फलस्तीन की आतंकी संगठन हमास द्वार इजरायल पर हमला करने के बाद यरुशलम हमास अतंकियों पर लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। वहीं, हमास के हमले में इजरायल के करीब 1300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि गाजा पर इजरायल के जवाबी कार्रवाई में 1,500 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।

    उत्तरी गाजा को 24 घंटे के भीतर खाली करने का आदेश 

    इस बीच इजरायली सेना ने शुक्रवार को उत्तरी गाजा को 24 घंटे के भीतर खाली करने का निर्देश दिया, जहां करीब 11 लाख फलस्तीनी रहते हैं। समाचार एजेंसी एपी ने संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी है।

    दक्षिणी गाजा में चले जाएं नागरिकः इजरायली सेना

    समाचार एजेंसी आईएएनएस ने सीएनएन के हवाले से बताया कि इजरायली सेना ने संयुक्त राष्ट्र को सूचित किया है कि वह चाहती है कि उत्तरी गाजा में रहने वाले करीब 11 लाख लोग उत्तरी गाजा को छोड़कर दक्षिणी गाजा में चले जाएं। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बताया कि सेना ने गुरुवार आधी रात से ठीक पहले संयुक्त राष्ट्र को बताया कि उत्तरी गाजा की पूरी आबादी को अगले 24 घंटों के भीतर दक्षिणी गाजा में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए।

    यह भी पढ़ेंः- Israel Hamas War:वेस्ट बैंक में आज इजरायली बमबारी का विरोध करेगा हमास, अल-अक्सा मस्जिद तक मार्च का किया आह्वान

    UN सुरक्षा परिषद में बुलाई गई आपातकाल बैठक

    मालूम हो कि हमास ने दक्षिणी इजरायल पर सात अक्टूबर को बड़े पैमाने पर हमला किया था, जिसके बाद इजरायल हमास आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है। वहीं, हमास द्वारा किए गए हमले के बाद फलस्तीन और इजरायल दोनों देशों के बीच भड़के संघर्ष के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई एक आपातकालीन बैठक से पहले यह बयान आया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: 1537 लोगों की मौत से लाल हुई गाजा की धरती, 6612 घायल; हमास पर भारी पड़ रहा इजरायल का हमला