Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas War: 'हमास प्रमुख याह्या सिनवार को ढूंढ कर करेंगे खत्म', इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने खाई कसम

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 01:14 AM (IST)

    इजरायल-हमास युद्ध को एक महीना हो गया है। लेकिन इजरायली सेना लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है। इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने ह ...और पढ़ें

    Israel-Hamas War: 'हमास प्रमुख याह्या सिनवार को ढूंढ कर करेंगे खत्म', इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने खाई कसम
    Israel-Hamas War: 'हमास प्रमुख याह्या सिनवार को ढूंढ कर करेंगे खत्म', इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने खाई कसम

    HighLights

    1. याह्या सिनवार को ढूंढ कर खत्म करेगी इजरायली सेना
    2. 7 अक्टूबर को शुरू हुआ था इजरायल-हमास युद्ध।

    एएफपी, तेल अवीव। इजरायल-हमास युद्ध को एक महीना हो गया है। लेकिन इजरायली सेना लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है। इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने हमास को खत्म करने की कसम खाई है।

    याह्या सिनवार को ढूंढ कर खत्म करेगी इजरायली सेना

    इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि इजरायल की सेना हमास के प्रमुख याह्या सिनवार को ढूंढ कर खत्म कर देगी। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, योव गैलेंट ने शनिवार को कसम खाते हुए कहा कि इजरायली सेना गाजा पट्टी में मौजूद फलस्तीनी समूह हमास के प्रमुख याह्या सिनवार को ढूंढ कर उसके अंजाम तक पहुंचाएगी।

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: लंबी लड़ाई के लिए तैयार है हमास? गाजा में बनी सुरंगों में भारी मात्रा में इकट्ठा किए हथियार, खाद्य सामग्री और दवाएं

    7 अक्टूबर को शुरू हुआ था इजरायल-हमास युद्ध

    उन्होंने कहा कि इजरायली सेना हमास के प्रमुख याह्या सिनवार की तलाश कर रही है और जल्द ही उसको अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि इजरायल-हमास के बीच युद्ध 7 अक्टूबर को शुरू हुआ था। इसके बाद से ही हजारों लोगों की अबतक जानें जा चुकी है।

    यह भी पढ़ें- 'पूरी आबादी सदमे में, कहीं भी लोग सुरक्षित नहीं' हमास के निर्वासित नेता के परिवार के घर पर इजरायल का हवाई हमला

    खबरें और भी