Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: गाजा पट्टी पर कभी भी जमीनी हमला कर सकता है इजरायल, रक्षा मंत्री बोले- तैयार रहे सेना

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 10:45 PM (IST)

    इजरायल के रक्षा मंत्री ने सैनिकों को गाजा पट्टी में जमीनी कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने को कहा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि गाजा पट्टी पर इ ...और पढ़ें

    गाजा पर्टी पर जल्द जमीनी कार्रवाई कर सकता है इजरायल। फाइल फोटो।
    गाजा पर्टी पर जल्द जमीनी कार्रवाई कर सकता है इजरायल। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. इजरायल के रक्षा मंत्री ने गाजा पट्टी पर जमीनी हमला करने के लिए सैनिकों को तैयार रहने को कहा

    एपी, यरुशलम। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है। हमास के हमले के बाद इजरायल हमास आतंकियों पर लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इसी सिलसिले में इजरायल ने गुवार को भी गाजा पट्टी के कई जगहों पर हवाई हमला किया। वहीं, इजरायल के रक्षा मंत्री ने सैनिकों को गाजा पट्टी में जमीनी कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने को कहा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि गाजा पट्टी पर इजरायली सेना का जवाबी कार्रवाई कब से शुरू होगा।

    आदेश का करें इंतजारः रक्षा मंत्री

    रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गुरुवार को गाजा सीमा के करीब इजरायली इन्फैंट्री (पैदल सेना) के सैनिकों के साथ एक बैठक की। इस दौरान रक्षा मंत्री गैलेंट ने सेना से सभी तरह की तैयारी करने और आदेश का इंतजार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अब जो भी गाजा को दूर से देखेगा व अंदर भी जाकर देखेगा। यह आप सभी से मेरा वादा है।

    यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: बाइडन ने गाजा में मदद के लिए इजरायल को बनाया जिम्मेदार, कहा- लड़ाई में अमेरिका पूरी तरह नेतन्याहू के साथ

    दोनों ओर से अब तक 4,900 लोगों की मौत

    मालूम हो कि सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद इजरायल ने सीमा पर हजारों सैनिकों को तैनात कर दिया है। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग का आज 13वां दिन है। इस बीच लेबनान से भी इजरायल पर हमले लगातार जारी हैं। इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के मुताबिक लेबनान की ओर से इजरायल की सीमा में एक बार फिर 9 रॉकेट फायर किए गए। वहीं, इस युद्ध में अब तक कुल 4,900 लोगों की मौत हो गई है। गाजा में मानवीय संकट पैदा हो चुका है। वहां, लोगों को भोजन, पीने के लिए शुद्ध पानी तक नसीब नहीं हो रहा।

    यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War : ऋषि सुनक ने बेंजामिन नेतन्याहू के साथ की मुलाकात, रूस ने 27 टन खाद्य सामग्री भेजी गाजा

    खबरें और भी