Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: 'महिलाओं और बच्चों को भी...', स्वदेश लौट रहे इजरायली नागरिकों ने हमास को बताया 'राक्षस'

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 04:48 PM (IST)

    Israel Hamas War हमास के आतंकियों की क्रूरता के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आतंकी महिलाओं और बच्चों तक पर जुल्म ढा रहे हैं। इथोपिया के ...और पढ़ें

    इजरायली नागरिक ने कहा कि हमास के आतंकवादी महिलाओं और बच्चों को निशाना बना रहे।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)
    इजरायली नागरिक ने कहा कि हमास के आतंकवादी महिलाओं और बच्चों को निशाना बना रहे।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    HighLights

    1. दुनियाभर में मौजूद इजरायल के लोग अपने देश वापस लौट रहे हैं
    2. कि हमास के आतंकी आम लोगों को भी निशाना बना रहे हैं: इजरायली नागरिक
    3. हमास के 1290 ठिकानों पर हमनें हमला किया: आईडीएफ

    एएनआई, तेल अवीव। Israel Hamas War। इजरायल और हमास के बीच युद्ध का आज चौथा दिन है। शनिवार तड़के हमास के आतंकियों ने इजरायल पर औचक रॉकेट हमला कर दिया था। इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई की और आतंकियों के खिलाफ जंग छेड़ दी। हमास के आतंकियों ने बढ़ी तादाद में इजरायली सैनिकों और वहां के नागरिकों को बंधन बना रखा है।

    इजरायली नागरिकों ने हमास के लेकर क्या कहा?

    हमास के आतंकियों की क्रूरता के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आतंकी महिलाओं और बच्चों तक पर जुल्म ढा रहे हैं। युद्ध छिड़ने के बाद दुनियाभर में मौजूद इजरायल के लोग अपने देश वापस लौट रहे हैं।

    इथोपिया के अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर कई इजरायली नागरिक अपने वतन लौटने का इंतजार कर रहे हैं। हवाई अड्डे पर  इरेज सेमरिया नामक एक इजरायली नागरिक ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की। उन्होंने हमास के आतंकियों को 'राक्षस' बताया। उन्होंने कहा कि आतंकी महिलाओं और बच्चों को निशाना बना रहे हैं।

    (फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    आम लोगों को निशाना बना रहे आतंकी: इरेज सेमरिया

    इजरायली नागरिक ने आगे कहा,"वो (आतंकवादी) बच्चों और महिलाओं को उनके बेड से खींच कर गाजा ले जाने की कोशिश कर रहे थे। मुझे उम्मीद नहीं है कि कोई भी इन आतंकियों के समर्थन में खड़ा होगा। इरेज सेमरिया ने आगे बताया कि हमास के आतंकी आम लोगों को भी निशाना बना रहे हैं।

    खबरें और भी

    (इजरायली नागरिक इरेज सेमरिया की फाइल फोटो)

    इरेज सेमरिया पिछले कई सालों से इजराइल में बसे अमेरिकी नागरिक हैं। जिस दिन हमास ने इजराइल पर बर्बर हमला किया था उस दिन इरेज और उनका पूरा परिवार छुट्टियां मनाने जापान गया था।

    हम इन आतंकवादियों से लड़ने के लिए तैयार: एलोन डोगा

    अदीस अबाबा हवाई अड्डे पर एक अन्य इजरायली नागरिक एलोन डोगा ने कहा कि वो आतंकवादियों से लड़ने के लिए घर वापस जा रहे हैं। उन्होंने कहा,"मैं अपने घर जा रहा हूं। हम इन आतंकवादियों से लड़ने के लिए तैयार हैं।"

    इजरायल डिफेंस फोर्स ने युद्ध को लेकर ताजा जानकारी दी है कि गाजा में चल रहे संघर्ष में हमास द्वारा लगभग 30 इजरायली नागरिकों को बंधक बनाया गया है। सेना ने ये भी जानकारी दी कि गाजा से इजरायल पर लगभग 4,500 रॉकेट दागे गए हैं, जिसके बाद इजरायली रक्षा बलों ने गाजा में हमास के 1290 ठिकानों पर हमला किया।

    यह भी पढ़ें: हमास से जंग के बीच नेतन्याहू ने फोन पर दी भारत को हालात की जानकारी, PM मोदी बोले- हर भारतीय इजरायल के साथ खड़ा