Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas War: इजरायल पर हमले के बाद बंधकों को शिफा अस्पताल ही क्यों लाया हमास, क्रूरता-बर्बरता के बीच इलाज की क्या है सच्चाई?

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 09:53 AM (GMT+05:30)

    Israel-Hamas War इजरायल डिफेंस फोर्स ने गाजा के अल शिफा अस्पताल का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में हमास के आतंकी इजरायली बंधकों को जबरन अस्पताल ...और पढ़ें

    Israel-Hamas War: इजरायल पर हमले के बाद बंधकों को शिफा अस्पताल ही क्यों लाया हमास (फोटो रायटर)
    Israel-Hamas War: इजरायल पर हमले के बाद बंधकों को शिफा अस्पताल ही क्यों लाया हमास (फोटो रायटर)

    HighLights

    1. 7 अक्टूबर के हमले के बाद अल शिफा अस्पताल में रखे गए थे इजरायली बंदी।
    2. IDF ने जारी किया हमास का नया वीडियो।

    डिजिटल डेस्क, गाजा। 7 अक्टूबर के बाद शुरू हुए इजरायल-हमास युद्ध के एक महीने से अधिक का समय हो गया है। इजरायली सेना लगातार हमास के ठिकानों को तबाह कर रही है। इस बीच इजरायल डिफेंस फोर्स ने गाजा के अल शिफा अस्पताल का एक वीडियो जारी किया है।

    इजरायल डिफेंस फोर्स ने जारी किया वीडियो

    इस वीडियो में हमास के आतंकी इजरायली बंधकों को जबरन अस्पताल में ले जाते हुए दिखाई दे रहे। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने वीडियो जारी कर कहा कि हमास द्वारा 7 अक्टूबर के नरसंहार के बाद बंधकों को शिफा अस्पताल में लाया गया था।

    44 दिन बाद भी बंधकों को नहीं किया गया रिहा

    IDF ने कहा कि 44 दिन बाद भी हमास ने 200 से अधिक नागरिकों को बंधक क्यों बना रखा है? यही वो सवाल है, जो पूरी दुनिया को पूछना चाहिए। इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा कि जब 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल में नरसंहार किया था तो उसके बाद बंधकों को शिफा अस्पताल में रखा था। उन्होंने कहा कि हमास दावा करता है कि वह बंदियों को इलाज के लिए अस्पताल लाया था। जबकि सच यह है कि अल शिफा अस्पताल जाने के रास्ते में बहुत अस्पताल पड़े थे, लेकिन उन्हें वहां नहीं ले जाया गया।

    7 अक्टूबर को किया इजरायल पर हमला

    बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर हमला किया गया था। हमास के इस हमले में एक हजार से अधिक बेकसूर इजरायली नागरिक मारे गए। जबकि 200 से अधिक लोगों को हमास ने बंदी बना लिया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद छह अमेरिकी मारे गए, 1,200 से अधिक नागरिक अब भी फंसे हैं

    अल शिफा अस्पताल में मिली हमास की सुरंग

    इजरायली सेना ने हाल ही में गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान इजरायल डिफेंस फोर्स ने अस्पताल में मौजूद हमास की सुरंग को ढूंढ निकाला था। इजरायल ने दावा किया कि अस्पताल में मौजूद इस सुरंग से ही हमास अपने ऑपरेशन को अंजाम दे रहा है।

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas News: इजरायल ने दुनिया को दिखाई हमास की दरिंदगी, महिला से बर्बरता का वीडियो किया जारी