Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: इतनी जल्दी खत्म नहीं होगी ये जंग, हमास के खिलाफ इजरायल का मास्टर प्लान तैयार; अब तक क्या-क्या हुआ?

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 10:02 AM (IST)

    Israel Hamas War गाजा में इरजरायली सैनिकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को सकुशल इजरायल लेने की कोशिश में भी इजरायल ...और पढ़ें

    Israel Hamas War: इजरायल हमास युद्ध की वजह से अब तक 9500 लोगों की मौत हो चुकी है।
    Israel Hamas War: इजरायल हमास युद्ध की वजह से अब तक 9500 लोगों की मौत हो चुकी है।

    HighLights

    1. कई दिनों तक चल सकती है यह युद्ध: बेंजामिन नेतन्याहू
    2. मिस्र को दर्शक नहीं बने रहना चाहिए: हमास
    3. युद्ध में अब तक 9500 से ज्यादा लोगों की मौत

    ऑनलाइन डेस्क,  यरुशलम। Israel Hamas War। इजरायल हमास युद्ध का आज 24वां दिन है। दोनों पक्षों से लगातार हमले किए जा रहे हैं। इस युद्ध में अब तक 9500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा में मरने वालों की संख्या 8000 पार कर चुकी है। वहीं, 1400 से ज्यादा इजरायली नागरिकों की भी मौत हो चुकी है।

    गाजा में आईडीएफ की बढ़ रही मौजूदगी

    गाजा में इरजरायली सैनिकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को सकुशल इजरायल लेने की कोशिश में भी इजरायली सैनिक जुटे हुए हैं।

    सोमवार को इजरायल डिफेंस फोर्स (Israel Defense Forces) ने अपने X हैंडल पर लिखा, "आईडीएफ का एक ही लक्ष्य है- जीत और हमास का खात्मा। हमास के खिलाफ जनरल स्टाफ के प्रमुख एलटीजी हर्जी हलेवी लगातार आईडीएफ आर्टिलरी कोर के सैनिकों को मजबूत कर रहे हैं।"

    वहीं, आज (30 अक्टूबर) को इजरायल डिफेंस फोर्स ने जानकारी दी कि उसने सीरिया में एक  सीरियाई क्षेत्र में सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमला किया। इजरायली डिफेंस फोर्स का कहना है कि सीरिया की ओर से किए गए हमले की यह जवाबी कार्रवाई है। 

    लंबी जंग के लिए तैयार इजरायल

    यह युद्ध और भी कई दिनों तक चल सकती है, जिसकी तैयारी में इजरायल पूरी तरह जुट चुका है।

    खबरें और भी

    इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कुछ दिनों पहले कहा था,"गाजा की जंग लंबी और यह मुश्किलों से भरी होगी, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं। यह हमारी आजादी की दूसरी जंग है। हम अपनी सरजमीं के लिए लड़ रहे हैं। थल,वायु और जमीन के जरिए हमारे सैनिक हमास के खिलाफ जंग लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

    बता दें कि फिलहाल पीएम नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है।

    दुनिया से मदद की गुहार लगा रहा हमास

    इजरायली सैनिकों के हमले से हमास की कमर टूट चुकी है। आतंकी संगठन के एक सीनियर अधिकारी ने दूसरे देशों से युद्ध लड़ने के लिए मदद की गुहार लगाई है। हमास पोलित ब्यूरो के सदस्य मूसा अबू मरजौक ने एक बयान में कहा, "मिस्र को दर्शक नहीं बने रहना चाहिए। हमें उम्मीद है  कि मिस्र जल्द से जल्द गाजा में मदद पहुंचाने के साथ-साथ अपना निर्णायक रुख इख्तियार करेगा।"

    (हमास पोलित ब्यूरो का सदस्य)

    बता दें कि रविवार को खाने-पीने की चीजों से भरे तीन दर्जन ट्रक गाजा में दाखिल हुए। हालांकि, यह राहत सामग्री गाजा में फंसे लोगों के लिए काफी कम है।

    यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: गाजा में टेलीफोन-इंटरनेट सेवा आंशिक रूप से बहाल, इजरायल ने हवा, समुद्र और जमीन से घेरने की दी चेतावनी!

    गाजा में पानी के लिए तरस रहे लोग

    इस समय गाजा में हजारों लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज की सख्त जरूरत है। बिजली, पानी, ईंधन, दवा और खानपान की चीजों से जूझ रहे गाजा में लोग दुनिया से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

    गाजा के दूसरे बड़े शहर खान यूनिस में बुरा हाल है। वहां पर कई दिनों से खाद्य सामग्री और पानी की किल्लत है, जहां-तहां रह रहे लोगों को शौचालयों के बाहर लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।

    नागरिकों और आतंकियों में अंतर- अमेरिका  

    युद्ध की वजह से मारे जा रहे निर्दोष नागरिकों को लेकर अमेरिका ने रविवार को एक बार फिर चिंता जाहिर की।

    व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रविवार को कहा कि अमेरिका का मानना है कि इजरायल को गाजा में अपने सैन्य अभियान में फिलिस्तीनी नागरिकों और हमास आतंकवादियों के बीच अंतर करना चाहिए। उन्होंने पीएम नेतन्याहू से इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में निर्दोष लोगों के खिलाफ चरमपंथी यहूदियों की हिंसा पर लगाम लगाने का भी आग्रह किया है।

    वहीं, रविवार को पोप फ्रांसिस ने एक बार इस युद्ध को समाप्त करने की अपील की और उन्होंने कहा आतंकी संगठन हमास ने जिन लोगों को बंधन बनाया है, उनकी जल्द रिहाई हो।

    आंकड़ों से समझें युद्ध की कहानी

    इजराइल में मारे गए लोगों की संख्या

    1,400

    गाजा में मारे गए फ़िलिस्तीनियों की संख्या

    8,005

    वेस्ट बैंक में मारे गए फ़िलिस्तीनियों की संख्या

    116

    घायल हुए इजराइली नागरिकों की संख्या

    5,431

    गाजा में घायल हुए फलस्तीनियों की संख्या

    20,242

    वेस्ट बैंक में घायल हुए फलस्तीनियों की संख्या

    2,000

    विस्थापित इजरायली नागरिकों की संख्या

    250,000

    गाजा में विस्थापित फलस्तीनियों की संख्या

    14 लाख

    गाजा में सैनिकों और नागरिकों को बंधक बनाया जा रहा है

    239

    बंधकों को रिहा किया गया

    4

    सहायता ट्रकों को गाजा में प्रवेश दिया गया

    117

    गाजा में आवासीय इकाइयां नष्ट हो गईं

    27,781

    यह भी पढ़ें: मिस्र के रास्ते गाजा के लोगों तक पहुंचेगा खाने-पीने का सामान, अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे मरीजों को भी मिलेगी राहत