Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: मिस्र के Taba शहर पर मिसाइल से हमला, छह लोगों की मौत; एम्बुलेंस को बनाया गया निशाना

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 08:24 AM (IST)

    इजरायली सीमा के पास मिस्र के लाल सागर के पास ताबा शहर पर मिसाइल ने एक चिकित्सा सुविधा को निशाना बनाया जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। मिसाइल ने ताबा में ...और पढ़ें

    मिस्र के ताबा शहर में एक एम्बुलेंस पर मिसाइल से हमला। फाइल फोटो।
    मिस्र के ताबा शहर में एक एम्बुलेंस पर मिसाइल से हमला। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. मिस्र तक पहुंची युद्ध की आग
    2. मिस्र के ताबा शहर पर मिसाइल से हमला

    रायटर, यरुशलम। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, हमास के हमले के बाद इजरायल लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। वहीं, इजरायली सीमा के पास मिस्र के लाल सागर रिसॉर्ट शहर ताबा पर मिसाइल ने एक चिकित्सा सुविधा को निशाना बनाया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी रायटर ने मिस्र के अल काहेरा न्यूज के हवाले से यह जानकारी दी है।

    मिसाइल ने एम्बुलेंस को बनाया निशाना

    अल काहेरा ने बताया कि मिसाइल ने ताबा में एक एम्बुलेंस सुविधा और ताबा अस्पताल के प्रशासन के लिए एक आवासीय भवन पर हमला किया। मिसाइल द्वारा मिस्र शहर पर हमले के बाद इजरायली सेना ने कहा कि उसे इस क्षेत्र में एक सुरक्षा घटना की जानकारी है। वहीं, अल काहेरा न्यूज ने बताया कि लाल सागर शहर में हुआ विस्फोट इजरायल और हमास आतंकवादियों के बीच जारी लड़ाई से संबंधित है।

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: हमास का दावा, हवाई हमलों में 50 बंधकों की मौत; इजरायल ने दिया ये रिएक्शन

    इजरायली सेना ने क्या कहा?

    इधर, इजरायल ने कहा कि हमास द्वारा दावा किया गया है कि रॉकेट इजरायली हिस्से में ताबा के सामने इलियट के बाहरी इलाके में गिरा है। इजरायली सेना ने कहा कि उसे इस इलाके में हुई इस घटना के बारे में जानकारी है और यह हमला इजरायली सीमा से बाहर हुई है।

    7,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत

    मालूम हो कि इजरायल हमास युद्ध का आज 21वां दिन है। हमास के हमले के जवाब में इजरायली सेना लगातार कार्रवाई कर रही है। गाजा पट्टी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इजरायल द्वारा की जा रही बमबारी में अब तक 7,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं, हमास के हमले में अब तक 1400 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: तबाही मचाने का टास्क, बदले में 'वजीफा', इजरायल ने हमास आतंकियों के कबूलनामे का वीडियो किया जारी