Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इजरायल के बगैर गाजा में युद्धविराम के लिए काहिरा में शुरू हुई वार्ता, अमेरिका बोला- युद्ध से पैदा हो रही अमानवीय स्थिति

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 04 Mar 2024 11:50 PM (IST)

    मिस्त्र की राजधानी काहिरा में गाजा में युद्धविराम के लिए वार्ता शुरू हो गई है। लेकिन हमास के साथ इस वार्ता में मध्यस्थ (मिस्त्र कतर अमेरिका के अधिकारी ...और पढ़ें

    इजरायल के बगैर गाजा में युद्धविराम के लिए काहिरा में शुरू हुई वार्ता। फाइल फोटो।
    इजरायल के बगैर गाजा में युद्धविराम के लिए काहिरा में शुरू हुई वार्ता। फाइल फोटो।

    रायटर, काहिरा। मिस्त्र की राजधानी काहिरा में गाजा में युद्धविराम के लिए वार्ता शुरू हो गई है। लेकिन हमास के साथ इस वार्ता में मध्यस्थ (मिस्त्र, कतर, अमेरिका के अधिकारी) शामिल हैं, इजरायल नहीं। इजरायल ने जीवित बंधकों के नामों की सूची न मिलने के कारण वार्ता से दूर रहने का फैसला किया है। लेकिन मध्यस्थ वार्ता की प्रगति से इजरायल को अवगत करा रहे हैं।

    गाजा में लोगों का हाल हुआ बहुत बुराः कमला हैरिस

    इस बीच, अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने गाजा में छह हफ्ते का युद्धविराम अविलंब लागू किए जाने की आवश्यकता जताई है। कहा है कि वहां पर आमजनों का बुरा हाल हाल है और वे अमानवीय स्थितियों में रह रहे हैं।

    युद्धविराम को लेकर दोनों पक्षों में मतभेद

    फलस्तीनी सूत्रों के अनुसार युद्धविराम को लेकर दोनों पक्षों में मतभेद बना हुआ है। इजरायल केवल बंधकों की रिहाई के लिए सीमित युद्धविराम चाहता है, यह युद्धविराम छह हफ्ते का हो सकता है, जबकि हमास गाजा में स्थायी युद्धविराम चाहता है जिसके लिए इजरायल तैयार नहीं है।

    अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने क्या कहा?

    अमेरिका की उप राष्ट्रपति ने कहा है कि गाजा के कई इलाकों में भुखमरी की स्थिति है, इसलिए वहां राहत सामग्री की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए। इसमें इजरायल की कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। इजरायल की नेतन्याहू सरकार को कड़ा संदेश देते हुए बाइडन प्रशासन ने विपक्ष के नेता व इजरायल की वार कैबिनेट के सदस्य बेनी गेंट्ज का स्वागत किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः JP Nadda: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, यहां से बने रहेंगे सांसद

    गेंट्ज प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ मतभेदों के बाद घनिष्ठ सहयोगी देश अमेरिका के नेताओं से मिलने के लिए वाशिंगटन गए हैं। इस बीच रफाह और गाजा के अन्य इलाकों में इजरायली हमले जारी हैं। इन हमलों में दर्जनों लोगों के मारे जाने की सूचना है लेकिन इसकी पुष्टि करने वाला स्त्रोत उपलब्ध नहीं है। वेस्ट बैंक में इजरायली सुरक्षा बल बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। यह कार्रवाई रामल्ला के शरणार्थी शिविर में 16 वर्ष के एक किशोर को मारने के बाद की जा रही है।

    यह भी पढे़ंः Lok Sabha Elections: 10 दिनों में 12 राज्यों का दौरा और 29 कार्यक्रम, BJP की सूची जारी होने के बाद मिशन मोड में PM मोदी