Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas War: 'गाजा के भविष्य के लिए फलस्तीनी अथॉरिटी की भूमिका है अहम', ब्लिंकन ने युद्धविराम की मांग को किया खारिज

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 03:00 AM (IST)

    इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अरब देशों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी के भविष्य के लिए फलस्तीनी ...और पढ़ें

    Israel-Hamas War: एंटनी ब्लिंकन ने युद्धविराम की मांग को किया खारिज (फोटो एएफपी)
    Israel-Hamas War: एंटनी ब्लिंकन ने युद्धविराम की मांग को किया खारिज (फोटो एएफपी)

    HighLights

    1. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अरब देशों के नेताओं से की मुलाकात।
    2. गाजा के लिए फलस्तीनी अथॉरिटी को निभानी चाहिए केंद्रीय भूमिका- ब्लिंकन

    रायटर, रामल्लाह। इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अरब देशों के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गाजा में फलस्तीनी प्राधिकरण की भूमिका को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी के भविष्य के लिए फलस्तीनी अथॉरिटी को केंद्रीय भूमिका निभानी चाहिए।

    फलस्तीनी अथॉरिटी की भूमिका है अहम- ब्लिंकन

    एंटनी ब्लिंकन ने महमूद अब्बास से मुलाकात के दौरान कहा कि वॉशिंगटन का मानना है कि गाजा में आगे जो भी होगा, उसमें फलस्तीनी अथॉरिटी को केंद्रीय भूमिका निभानी चाहिए। हालांकि, ब्लिंकन ने अरब देशों के नेताओं की युद्धविराम की मांग को खारिज कर दिया है।

    विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने दी जानकारी

    विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लिंकन ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका गाजा में सहायता प्राप्त करने और वहां आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    यह भी पढ़ें- 'बंधकों की वापसी तक जारी रहेंगे हमले', युद्धविराम की मांग पर नेतन्याहू की दो टूक, सेना ने गाजा को दो हिस्सों में बांटा

    7 अक्टूबर को किया था हमला

    उल्लेखनीय है कि हमास लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था। जिसमें 1,400 लोग मारे गए और 240 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया। इसके बाद इजरायली सेना ने हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इजरायली सेना की कार्रवाई में लगभग 9,500 फलस्तीनी मारे गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: इजरायल के मंत्री ने गाजा में परमाणु बम गिराने की कही बात, पीएम नेतन्याहू ने लिया कड़ा एक्शन