Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Explainer: सात दशकों में ऐसे गहराती गई अमेरिका-इजरायल की दोस्ती, पढ़ें किन-किन मौकों पर दिया US ने साथ

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 06:25 PM (IST)

    इजरायल-हमास युद्ध ( Israel Hamas War 2023 ) को एक हफ्ते से भी ज्यादा का समय हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने इजरायल के साथ खड़े र ...और पढ़ें

    सात दशकों में ऐसे गहराती गई अमेरिका-इजरायल की दोस्ती (Image: istock)
    सात दशकों में ऐसे गहराती गई अमेरिका-इजरायल की दोस्ती (Image: istock)

    HighLights

    1. गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में पिछले 24 घंटों में कम से कम 324 लोग मारे गए
    2. हमले के बीच इजरायल को भारत और अमेरिका समेत कई देशों से मिला समर्थन
    3. अमेरिका ने हर कदम पर दिया इजरायल का साथ

    तेल अवीव, डिजिटल डेस्क। Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध को एक हफ्ते से भी ज्यादा का समय हो गया है। गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में पिछले 24 घंटों में कम से कम 324 लोग मारे गए है। वहीं, 1,018 घायल हुए हैं। हमास-नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। हमास द्वारा किए गए हमले के बीच इजरायल को भारत, अमेरिका समेत कई देशों से समर्थन मिल रहा है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायल के साथ खड़े रहने का वादा किया है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब अमेरिका युद्ध ग्रस्त इजरायल के साथ खड़ी हुई है। इसका दौर 1948 से चल रहा है, जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन यहूदी राज्य के निर्माण के कुछ ही क्षण बाद इसे मान्यता देने वाले पहले विश्व नेता बने थे।

    अमेरिका ने हर कदम पर दिया इजरायल का साथ

    मीडिया नेटवर्क CNN के मुताबिक, इजरायल को मिले समर्थन के कारण ही आज इस देश में अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन के नाम पर एक किबुत्ज है। अमेरिका हर साल इजरायल को अरबों डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान करता है।

    बता दें कि इजरायल ने अमेरिकी नीति में एक बड़ी भूमिका निभाई है। सीएनएन के रिपोर्टर द्वारा अमेरिका और इजरायल के संबंधों के बारे में तीन राष्ट्रपति इतिहासकारों से बातचीत की गई। ये तीन इतिहासकार है- डगलस ब्रिंकले, जूलियन जेलिजर और मार्क अपडेग्रोव।

    खबरें और भी

    1956 के दौर से ही शुरू हो गया था युद्ध

    इजरायल ने फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम के साथ मिलकर 1956 में मिस्र पर हमला किया। इस हमले का मकसद स्वेज नहर को जब्त करने और मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्देल नासिर को उखाड़ फेंकने के प्रयास में किया गया था। इस बीच अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी इजरायल की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को लेकर काफी चिंता में आ गए थे। माना जाता है कि इजरायल ने 1960 के दशक में ही परमाणु हथियार विकसित कर लिए थे। हालांकि, इजरायल ने कभी भी औपचारिक रूप से इसको स्वीकारा नहीं है।

    पॉइंटर्स में समझिए अमेरिका ने कब-कब की इजरायल की मदद

    • छह दिवसीय युद्ध के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने इजरायल की मदद की थी।
    • छह दिवसीय युद्ध मिस्र और सीरिया में इजरायली हवाई हमले के साथ शुरू हुआ था।
    • इस युद्ध में 20,000 से अधिक अरब हताहत हुए थे। वहीं, इजरायल के लगभग 1,000 लोग हताहत हुए थे।
    • 1973 के योम किप्पुर युद्ध के दौरान तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इजरायल का समर्थन किया था।
    • अमेरिका ने इस युद्ध के दौरान इजरायल को हवाई आपूर्ति की थी।
    • बता दें कि योम किप्पुर युद्ध साल 1973 में शुरू हुआ था।
    • इस युद्ध में सात अरब देश इजरायल के खिलाफ लड़े थे।
    • ये युद्ध 6 से 25 अक्टूबर तक चला था।
    • तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने मिस्र और इजरायल के बीच शांति स्थापित की थी।
    • राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कई शिखर सम्मेलन बुलाए।
    • इजरायल और फलिस्तीनियों के बीच शांति स्थापित करने में बिल क्लिंटन ने बड़ी भूमिका निभाई थी।
    • जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब्राहम समझौता कराया था।
    • इस पहल के तहत संयुक्त अरब अमीरात, मोरक्को, सूडान और बहरीन ने साल 2020 में 'अब्राहम अकॉर्ड' पर हस्ताक्षर किए थे।
    • तीनों देशों ने इजरायल से राजनयिक रिश्ता कायम करने का फैसला किया था।

    यह भी पढ़े: 24 घंटे में गाजा में 344 लोगों की मौत, 1,000 से अधिक घायल; इजरायल-हमास युद्ध के बीच विदेशियों को बड़ी राहत

    यह भी पढ़े:  Israel-Hamas War: इजरायल ने हमास के शीर्ष कमांडर का किया खात्मा, कहा- सभी आतंकियों का होगा यही हश्र