Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas युद्ध में हिजबुल्ला के बाद हूतियों की एंट्री, इजरायल पर ड्रोन से हमला; 'फलस्तीनियों के समर्थन में जारी रहेगी जंग'

    By Narender SanwariyaEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 06:45 AM (IST)

    हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेहे ने कहा हमारे लड़ाकों ने इजरायल में कई ठिकानों पर ड्रोन से बड़ा हमला किया है। जब तक गाजा में इजरायली आक्रामकता बंद नहीं ...और पढ़ें

    Israel Hamas युद्ध में हिजबुल्ला के बाद हूतियों की एंट्री, इजरायल पर ड्रोन से हमला
    Israel Hamas युद्ध में हिजबुल्ला के बाद हूतियों की एंट्री, इजरायल पर ड्रोन से हमला

    HighLights

    1. इजरायली सेना ने हमास के 130 आतंकवादियों को मार गिराया
    2. इजरायल हमास युद्ध में अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की मौत
    3. इजरायल की गाजा के लोगों से अपील, युद्ध स्थान को तुरंत छोड़ दो

    रॉयटर्स, काहिरा। इजरायल हमास युद्ध पिछले 28 दिनों से लगतार जारी है। बीते तीन हफ्ते से जारी इस जंग में अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यूएन और अमेरिका समेत कई देशों की शांति अपील के बाद भी यह लड़ाई रुकने की बजाय तेज होती जा रही है। इजरायल हमास युद्ध में पहले हिजबुल्ला आया और अब फलस्तीनियों के समर्थन में यमन के हूतियों की भी एंट्री हो गई है। हूती आतंकियों ने इजरायल पर ड्रोन से हमला करना शुरू कर दिया है।

    हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेहे ने कहा, हमारे लड़ाकों ने इजरायल में कई ठिकानों पर ड्रोन से बड़ा हमला किया है। जब तक गाजा में इजरायली आक्रामकता बंद नहीं हो जाती, तब तक हमारे योद्धा फलस्तीनियों के समर्थन में सैन्य अभियान चलाना जारी रखेंगे।

    जमीनी लड़ाई में हमास के 130 आतंकी ढेर

    एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने गुरुवार को एक बयान मे कहा कि गाजा में जमीनी लड़ाई शुरू होने के बाद से उसने हमास के 130 आतंकवादियों को मार गिराया है। आईडीएफ ने कहा कि उसकी सेना ने 27 अक्टूबर से गाजा पट्टी में कई आतंकी ढांचों को भी नेस्तनाबूद किया गया है। आइडीएफ हवाई, समुंद्र और जमीन से हमास का मुकाबला कर रहा है।

    जॉर्डन और अमेरिकी विदेश मंत्री की मुलाकात

    फलस्तीन से सटे जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी आज अम्मान में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे तथा उनसे युद्ध की समाप्ति को लेकर बात करेंगे। एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि सफादी ने इस संबध में आगाह किया है कि जंग पर अल्पविराम ना लगना विश्व शांति के लिए खतरा है।

    गाजा के लोगों से अपील, युद्ध स्थान को तुरंत छोड़े: इजरायल

    इस बाबत अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गुरुवार को इजरायल-हमास की जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम इजरायल को उसके सेल्फ डिफेंस के लिए जो समर्थन दे रहे हैं, उस पर कोई शर्त नहीं लगाने जा रहे हैं। वहीं, इजरायल और हमास की जंग तेज हो गई है। इस संबंध में इजरायली सैन्य अधिकारी मोशे टेट्रो ने गुरुवार को एक ऑनलाइन ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को बताया, उत्तरी गाजा युद्ध का अड्डा है, यह कोई छोटे पैमाने का ऑपरेशन नहीं है। उन्होंने कहा कि हम गाजा के लोगों से यह अपील करते हैं कि वे युद्ध स्थान को तुंरत छोड़ें तथा साउथ के इलाकों में विस्थापन करें। युद्ध समाप्त होने के बाद गाजावासी अपने स्थानों पर वापस लौट सकते हैं।

    खबरें और भी

    गाजा में हजारों लोगों की मौत

    रिपोर्ट के अनुसार, हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से सामने आया कि युद्ध में अब तक आठ हजार से अधिक फलीस्तीनी मारे जा चुके हैं। इस बाबत हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने सोशल मीडिया पर देखे गए एक बयान में कहा कि गाजा में मरने वालों में 40 प्रतिशत बच्चे हैं। वहीं सैन्य इजरायली अधिकारी ट्रेटों ने इन आंकड़ों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि हमास के युद्ध हताहतों के आंकड़े सटीक नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने शरणार्थी शिविर में मौजूद हमास के दो कमांडरों को मार गिराने की बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हमास के आतंकी अस्पतालों और स्कूलों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

    7 अक्टूबर को स्टार्ट हुई लड़ाई

    हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर कई मिसाइलें दागी, जिसस दक्षिणी इजरायल के कस्बों और गांवों में नुकसान पहुंचा। इस हमले से कम से कम 1,400 लोगों को जान गंवानी पड़ी तथा कई घायल हो गए। इस बीच हमास ने इजरायल से 200 से अधिक इजरायली और विदेशी नागरिकों को बंधक बना लिया। इसमें कई बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे।

    यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: मोसाद...वो खुफिया एजेंसी जिसके नाम से थर-थर कांपते थे दुश्मन, कैसे हुई नाकाम; ऐसे करती है काम