Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel–Hamas war: इजरायल ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल पर मारे छापे, हमास ने कहा- हमले में हुई एक मरीज की मौत

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 15 Feb 2024 10:58 PM (GMT+05:30)

    इजरायल ने कहा कि उसने हमास आतंकियों की तलाश में गुरुवार को गाजा में कार्यरत सबसे बड़े नासिर अस्पताल पर छापेमारी की है । इजरायली बल ने दावा किया कि उसे ...और पढ़ें

    इजरायल ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल पर मारे छापे। फाइल फोटो।
    इजरायल ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल पर मारे छापे। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. नासिर अस्पताल को घेरकर की गोलीबारी, वीडियो में दिखा धुएं का गुबार
    2. इजरायल ने बताया, पुख्ता सूचना के अनुसार सटीक और सीमित कार्रवाई
    3. दावा किया, यहां आतंकियों के शरण लेने व बंधकों को छिपाने की है सूचना
    4. हमास ने इजरायल के दावे का बताया झूठ, कहा-हमले में एक मरीज की मौत

    रायटर, यरुशलम। इजरायल ने कहा कि उसने हमास आतंकियों की तलाश में गुरुवार को गाजा में कार्यरत सबसे बड़े नासिर अस्पताल पर छापेमारी की है। इजरायली बल ने दावा किया कि उसे पुख्ता सूचना मिली है कि खान यूनिस के इस अस्पताल में हमास आतंकी शरण लिए हुए हैं, यहां बंधकों और उनके शव को छिपाने की भी आशंका है।

    इजरायल ने हमास पर अस्पतालों में शरण लेने का लगाया आरोप

    इंटरनेट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वहां गोलीबारी की आवाज सुनाई दे रही है, घुप अंधेरे में वहां धूल और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। खान यूनिस शहर में नासिर अस्पताल हफ्तों से चल रही लड़ाई के कारण काफी हद तक कट गया है। इजरायल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हमारी ने नासिर अस्पताल पर की गई छापेमारी को लेकर बताया कि यह पुख्ता सूचनाओं के आधार पर सटीक और सीमित था। इजरायल ने हमास पर अपने लड़ाकों को बचाने के लिए अस्पतालों और अन्य नागरिक संरचनाओं का उपयोग करने का आरोप लगाया है।

    इजरायल के दावे को हमास ने बताया झूठ

    वहीं, हमास के प्रवक्ता ने इजरायल के दावे को झूठ बताया है। कहा, इजरायल ने अस्पताल में शरण लिए हुए मेडिकल स्टाफ के परिवार के लगभग 2,000 लोगों को जबरदस्ती बाहर कर दिया। इनमें से कुछ को मध्य गाजा के दीर अल-बलाह में जाने को मजबूर कर दिया गया। शरण लिए हजारों विस्थापित फलस्तीनियों ने बुधवार को तब पलायन करना शुरू कर दिया जब इजराइल ने कहा कि उसने उनके भागने के लिए एक गलियारा खोल दिया है।

    संघर्ष में 28 हजार से अधिक लोगों की मौत

    गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सात अक्टूबर से जारी गाजा में इजरायली हमले में 28,663 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से अधिकतर नागरिक हैं। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा कि इजरायल ने नासिर अस्पताल को घेर लिया और हजारों लोगों को विस्थापित होने को मजबूर किया।

    खबरें और भी

    अस्पताल के सर्जन ने क्या कहा?

    रफाह के अपार्टमेंटों के पास भीषण गोलाबारी से बचने के लिए बहुत से लोग अस्पतालों में शरण लिए हुए हैं। अस्पताल के सर्जन डा. खालिद अलसेर ने बताया कि अस्पताल में आग लगने से एक मरीज की मौत हो गई और सात घायल हो गए। वहीं, यूएन सहायती एजेंसी के प्रमुख ने इजरायल द्वारा रफाह में शुरू की गई भीषण गोलाबारी को लेकर चिंता जताई है।

    लेबनान में 10 की मौत, हिजबुल्ला ने दी जवाबी हमले की चेतावनी

    लेबनान में दो इजरायली हवाई हमलों में नागरिकों की मौत की संख्या बढ़कर गुरुवार को 10 हो गई है। बुधवार रात हुए इसे सीमा पर हमलों की श्रृंखला में सबसे घातक बताया जा रहा है। लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने हमलों के लिए जिम्मेदार इजरायल पर जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है। कहा है कि इसके लिए इजरायल को बड़ी कीमत चुकानी होगी।

    यह भी पढ़ेंः America: चंद्रमा पर इतिहास रचने को तैयार यह निजी कंपनी, मून लैंडर ओडिसी सफलतापूर्वक लॉन्च

    लेबनान के प्रोजेक्टाइल द्वारा एक इजरायली सैनिक की हत्या के कुछ ही घंटों बाद इजरायली बल ने नबातियेह शहर और दक्षिणी लेबनान के एक गांव में हमले किए थे।

    यह भी पढ़ेंः अल-शबाब ने ली सोमालिया की राजधानी में हमले की जिम्मेदारी, UAE के तीन सैनिकों की हुई थी मौत