यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel Hamas War: उत्तरी गाजा में एक स्कूल पर विस्फोटक हमला, खून से लथपथ जमीन पर पड़े शव; वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
उत्तरी गाजा में UN द्वारा संचालित एक स्कूल पर हमला किया गया है। मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी की ...और पढ़ें

HighLights
- उत्तरी गाजा में संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित एक स्कूल पर हमला
- जबल्या के अल-फखौरा स्कूल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल
- दो मंजिला इमारत के कमरों में खून से लथपथ शव पड़े नजर आए
एएनआइ, तेल अवीव। Israel Hamas War: उत्तरी गाजा में संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित एक स्कूल पर हमला किया गया है। संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए इसे भयानक घटना करार दिया है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जबल्या के अल-फखौरा स्कूल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो मंजिला इमारत के कमरों में खून से लथपथ शव पड़े नजर आ रहे है।
मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल
मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) की प्रवक्ता जूलियट टौमा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हताहतों की कुल संख्या स्पष्ट नहीं है, क्योंकि मरने वालों की जानकारी अभी भी आ रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि UNRWA फलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों में स्कूल चलाता है और गाजा में मुख्य संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी के रूप में कार्य करता है। टौमा ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि घटना किस कारण से हुई या कौन इसका जिम्मेदार था। यूएनआरडब्ल्यूए प्रमुख फिलिप लेजारिनी ने कहा कि घटना के समय हजारों विस्थापित लोग वहां शरण लिए हुए थे। उन्होंने CNN को बताया कि इजरायली सेना घटना की समीक्षा कर रही है।

इजरायल को ठहराया जिम्मेदार
मिस्र और कतर पहले ही इस घटना के लिए क्षतिग्रस्त क्षेत्र में इजराइल के सैन्य अभियान को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने इसे "बमबारी" कहा और कहा कि यह गाजा में नागरिकों के खिलाफ इजरायली उल्लंघनों की श्रृंखला में नवीनतम है।
सीएनएन के अनुसार, कतर ने संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र जांचकर्ताओं को गाजा जाकर जांच करने के लिए बुलाया है। एजेंसी ने कहा कि यह घटना 24 घंटे में दूसरी बार हुई है जब उत्तरी गाजा में यूएनआरडब्ल्यूए स्कूल पर हमला किया गया है।
खबरें और भी

4 हजार लोगों को दिया था आश्रय
टौमा ने सीएनएन को बताया कि जैतून में एक और स्कूल में 4,000 लोगों को आश्रय दे रहा था, जहां शुक्रवार को उस पर कई बार हमले हुए। कथित तौर पर लड़ाई और ब्लैकआउट के कारण एम्बुलेंस स्कूल तक नहीं पहुंच पा रही हैं। लेजारिनी ने कहा कि उस घटना में दर्जनों लोगों के मारे जाने की संभावना है। उन्होंने लिखा, 'ये हमले आम नहीं हो सकते, इन्हें रुकना ही होगा। मानवीय युद्धविराम के लिए अब और इंतजार नहीं किया जा सकता।'
यह भी पढ़े: Israel Hamas War: इजरायल-हमास के बीच होगा युद्धविराम? इजरायली बंदियों को छुड़ाने के लिए US ने बनाई नई रणनीति
यह भी पढ़े: Israel Hamas War: अल शिफा अस्पताल पर मंडराया मानवीय संकट, 200 से अधिक मरीज मौजूद; 32 बच्चों की हालत गंभीर
वर्ल्ड कप फाइनल के विशेष खबरों के लिए यहां क्लिक करें