Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नीचे गिरता जेट और फिर आग का गुबार... दुबई में क्रैश तेजस फाइटर प्लेन की नई Video आई सामने

    Updated: Sat, 22 Nov 2025 08:33 PM (IST)

    दुबई में तेजस फाइटर प्लेन के क्रैश की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में विमान को नीचे गिरते और फिर आग के गोले में बदलते हुए देखा जा सकता है। य ...और पढ़ें

    तेजस के क्रैश होने का नया वीडियो। (सोशल मीडिया)

    तेजस के क्रैश होने का नया वीडियो। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. दुबई में तेजस फाइटर प्लेन क्रैश

    2. विमान के गिरने और आग लगने की तस्वीरें

    3. दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई एयर शो में तेजस के क्रैश होने का नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो एक युवक के फोन में उस पल को कैप्चर हो गया जब तेजस फाइटर जेट एक फ्लाइंग डेमोंस्ट्रेशन के दौरान क्रैश हो गया और आग का गोला बन गया।

    अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर शो देखने के लिए जमा हुई भीड़ क्रैश को देखने और इसे अपने मोबाइल फोन में कैप्चर करने के लिए अपनी सीटों से कूदती हुई दिख रही है।

    तेजस के क्रैश होने का नया वीडियो

    अबू बकर, एक रियल एस्टेट एडवाइजर, दुबई एयर शो में अपनी दिलचस्पी की वजह से इसमें शामिल होने गए थे। बकर द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में से एक में तेजस एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से पहले के आखिरी पल दिखाए गए हैं।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by WL Tan (@wltan1791a)

     सिंगल-सीट लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस फाइटर जेट जमीन से टकराने से पहले नेगेटिव G टर्न ले रहा था। एयरक्राफ्ट नेगेटिव G मैनूवर से रोल में बदल गया, जो एक और एरोबैटिक डिस्प्ले मैनूवर है। हालांकि, यह इस स्टेज पर बहुत नीचे उड़ रहा था और ऐसा लगता है कि रोल कोई स्नैप या क्विक रोल नहीं था जिससे एयरक्राफ्ट हॉरिजॉन्टल उड़ान भर पाता।

    मैनूवर के दौरान एयरक्राफ्ट ने हुआ क्रैश

    वीडियो देख कर लग रहा है कि मैनूवर के दौरान एयरक्राफ्ट ने ऊंचाई खो दी थी। जब तक एयरक्राफ्ट बैरल रोल पूरा करने के बाद विंग्स को लेवल पर ला पाया तब तक एयरक्राफ्ट की वर्टिकल स्पीड बहुत ज़्यादा थी और एयरक्राफ्ट क्रैश होकर जमीन पर जा गिरा।

    बहुत तेजी से नीचे आया विमान

    घटना को याद करते हुए बकर ने कहा, "जेट और नीचे जाने लगा। हमें लगा कि पायलट जेट को ऊपर खींच लेगा, लेकिन यह वहीं क्रैश हो गया।"

    बकर, ने कहा कि देखने वाले हैरान रह गए, यह यकीन नहीं हो रहा था। वहां मौजूद लोगों ने जो तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं उनमें फाइटर जेट आग की लपटों में घिरा हुआ और फिर घने काले धुएं के बादलों से ढका हुआ दिख रहा है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें: UN में भारत ने दिखाई नौसेना की ताकत, 520 से ज्यादा लोगों की जान बचाने का किया दावा