Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kazakhstan: आठ घंटे पीटा, पत्नी की टूटी नाक की हड्डी; पूर्व मंत्री ने की हैवानियत की सारी हदें पार

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Sat, 04 May 2024 02:40 PM (IST)

    कजाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। आरोपी पति ने अपने परिवार के स्वामित्व वाले रेस्टोरेंट के कर्मचा ...और पढ़ें

    कजाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
    कजाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. पति को 20 साल की हो सकती है सजा
    2. बुरी तरह से पिटाई की वजह से महिला की नाक की हड्डी टूट गई थी।
    3. आठ घंटे तक पत्नी को पीटता रहा पति

    एजेंसी, अस्ताना। कजाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। कुआंडिक बिशिम्बायेव पर आरोप है कि उसने नवंबर 2023 में अपनी पत्नी को आठ घंटा तक पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पतली-दुबली महिला को आरोपी पति जूते और पैर से मारता रहता है।

    महिला की नाक की हड्डी टूट गई थी

    वीडियो में यह भी देखा गया कि जब पत्नी ने बाथरूम में छुपने की कोशिश की तो पति दरवाजा तोड़ना की कोशिश कर रहा था। आरोपी पति ने अपने परिवार के स्वामित्व वाले रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को आपातकालीन सेवाओं को कॉल न करने और सीसीटीवी फुटेज को हटाने का निर्देश दिया था। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। बुरी तरह से पिटाई की वजह से महिला की नाक की हड्डी टूट गई थी।

    महिला की रेस्टोरेंट में हुई मौत

    पूर्व वित्त मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव पर अपनी पत्नी साल्टानैट नकेनोवा की हत्या का मुकदमा चलाया गया था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, बिशिम्बायेव और नुकेनोवा ने रेस्टोरेंट में पूरा दिन और मौत से एक दिन पहले पूरी रात बिताई थी। इस घटना के 12 घंटे के बाद एंबुलेंस पहुंची। महिला की रेस्टोरेंट में ही मौत हो गई थी।

    43 वर्षीय बिशिम्बायेव पर अत्यधिक हिंसा के साथ यातना और हत्या का आरोप लगाया गया है और उसे 20 साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है और अदालत में तर्क दिया है कि नुकेनोवा की मौत खुद को लगी चोटों से हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में कातिल नर्स को 780 साल की सजा! मरीजों से करती थी नफरत, 22 मामलों में पाई गई दोषी