Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kuwait Fire: कुवैत में आग लगने से 41 लोगों की मौत, 30 से अधिक भारतीय घायल; हेल्पलाइन नंबर जारी

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Wed, 12 Jun 2024 06:13 PM (IST)

    Kuwait Fire कुवैत में बुधवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज किया जा रह ...और पढ़ें

    कुवैत में आग लगने से 30 से अधिक भारतीय कर्मचारी घायल। फोटोः एएनआई।
    कुवैत में आग लगने से 30 से अधिक भारतीय कर्मचारी घायल। फोटोः एएनआई।

    HighLights

    1. आग की घटना के बाद भारतीय दूतावास ने जारी किया आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर
    2. भारतीय राजदूत आदर्श स्वैका ने किया अल-अदन अस्पताल का दौरा

    एएनआई, नई दिल्ली। कुवैत में बुधवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। भारतीय राजदूत आदर्श स्वैका ने अल-अदन अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि लगभग सभी की हालत स्थिर है। इस घटना के बाद भारतीय दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। 

    भारतीय राजदूत ने दिया सहायता का आश्वासन

    उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि अल-अदन अस्पताल का दौरा किया, जहां आग की घटना में घायल 30 से अधिक भारतीय कर्मचारियों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने आगे बताया कि सभी कर्मचारियों की हालत स्थिर है। आदर्श स्वैका ने इस दौरान कई मरीजों से मुलाकात की और उन्हें दूतावास की ओर से पूरी सहायता का आश्वासन दिया।

    छह में से चार को मिली छुट्टी

    भारतीय राजदूत आदर्श स्वैका ने एक अन्य अस्पताल फरवानिया का भी दौरा किया। मालूम हो कि आग की घटना में घायल हुए छह कर्मचारियों को फरवानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के मुताबिक, छह में से चार श्रमिकों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक को जाहरा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, एक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    इससे पहले भारतीय राजदूत ने स्थिति का पता लगाने के लिए घटना स्थल का दौरा किया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि दूतावास आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। दूतावास ने इस घटना के बाद एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

    खबरें और भी

    भारतीय श्रमिकों से जुड़ी आग की घटना में दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर: +965-65505246 जारी किया है। सभी संबंधित लोगों से अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ने का अनुरोध किया जाता है। दूतावास हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।- कुवैत में भारतीय दूतावास

    विदेश मंत्री ने क्या कहा?

    इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 40 से अधिक लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। जयशंकर ने एक्स पर कहा कि कुवैत शहर में आग की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों में से अधिकांश भारतीय बताए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ेंः

    Fire in Kuwait: दक्षिण कुवैत की एक इमारत में भीषण आग से 41 लोगों की मौत, मृतकों में कई भारतीय