Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas War: गाजा में इजरायल की एयर स्ट्राइक से भड़के फलस्तीनी राष्ट्रपति, बाइडन के साथ मुलाकात नहीं करेंगे महमूद अब्बास

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 01:28 AM (IST)

    गाजा सिटी के अस्पताल पर इजरायली एयर स्ट्राइक के बाद फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ होने वाली बैठक को रद कर द ...और पढ़ें

    Israel-Hamas War: गाजा में इजरायल की एयर स्ट्राइक से भड़के फलस्तीनी राष्ट्रपति (फाइल फोटो)
    Israel-Hamas War: गाजा में इजरायल की एयर स्ट्राइक से भड़के फलस्तीनी राष्ट्रपति (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बाइडन से मुलाकात नहीं करेंगे महमूद अब्बास।
    2. एयर स्ट्राइक में हुई 500 से अधिक लोगों की मौत।

    रायटर, वेस्ट बैंक। गाजा सिटी के अस्पताल पर इजरायली एयर स्ट्राइक के बाद फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ होने वाली बैठक को रद कर दिया है। समाचार एजेंसी रायटर ने फलस्तीनी अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

    बाइडन से मुलाकात नहीं करेंगे महमूद अब्बास

    एक वरिष्ठ फलस्तीनी अधिकारी का कहना है कि राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य नेताओं के साथ बुधवार को होने वाली बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

    एयर स्ट्राइक में हुई 500 से अधिक लोगों की मौत

    वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति महमूद अब्बास गाजा के एक अस्पताल पर हुई इजरायली एयर स्ट्राइक का विरोध करने के लिए वापस लौट रहे हैं। हमास के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इस एयर स्ट्राइक में 500 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: गाजा सिटी अस्पताल पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा- अबतक 500 लोगों की मौत

    अरब देशों के नेताओं से मिलेंगे बाइडन

    बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल-हमास युद्ध के बीच बुधवार को इजरायल के दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस दौरे पर बाइडन अरब देशों के नेताओं से मिलने के लिए जॉर्डन जाएंगे। बाइडन यहां किंग अब्दुल्ला, मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी और फलस्तीनी प्रेसीडेंट महमूद अब्बास के साथ बैठक करने वाले थे। हालांकि, महमूद अब्बास इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Gaza Strip: संयुक्त राष्ट्र के 13 हजार कर्मियों ने खुद को गाजा से निकालने की गुहार लगाई, बोले- हमें इस नर्क से निकालो!