Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India Israel Relation: रूवेन अजार होंगे भारत में इजरायल के नए राजदूत, नेतन्याहू सरकार ने दी मंजूरी

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 06:10 AM (IST)

    साल 2014 से लेकर 2018 तक अजार अजार अमेरिका में इजरायल के दूतावास में उप राजदूत थे। पिछले तीन दशकों से वो इजरायल विभिन्न पदों पर काम करने वाले अजार ने ...और पढ़ें

    इजरायल ने रूवेन अजार को भारत का राजदूत नियुक्त किया है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
    इजरायल ने रूवेन अजार को भारत का राजदूत नियुक्त किया है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. 13 साल की उम्र में अर्जेंटीना से अपने परिवार के साथ इजरायल आ गए थे अजार
    2. अजार फिलहाल रोमानिया में इजरायल के राजदूत हैं

    पीटीआई,यरुशलम। भारत में इजरायल के नए राजदूत रूवेन अजार (Reuven Azar) होंगे। इजरायली सरकार ने रविवार को भारत में नए राजदूत के रूप में रूवने अजार को नियुक्त करने की मंजूरी दी है। अजार भारत के अलावा, श्रीलंका और भूटान में अनिवासी राजदूत के रूप में भी काम करने वाले हैं।

    विदेश मंत्री एली कोहेन ने रूवेन अजार की भारत में बतौर राजदूत की नियुक्ति की सूचना देते हुए कहा कि वो इन देशों में इजरायली नागरिकों का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि अजार फिलहाल रोमानिया में इजरायल के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

    पिछले तीन दशकों से विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं अजार

    साल 2014 से लेकर 2018 तक अजार अमेरिका में इजरायल के दूतावास में उप राजदूत थे। पिछले तीन दशकों से वो इजरायल विभिन्न पदों पर काम करने वाले अजार ने फलस्तीन के मुद्दे पर भी काफी काम किया है। बताते चलें कि अजार का जन्म अर्जेंटीना में हुआ था।

    वह 13 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ इजरायल आ गए थे। उनके पास हिब्रू विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्नातक की डिग्री है।  

    यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: हमास के सबसे बड़े टनल नेटवर्क का IDF ने किया पर्दाफाश, सुरंग का वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

    खबरें और भी