Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘होर्मुज सीजफायर तक खुला रहेगा', ईरानी विदेश मंत्री अराघची का बड़ा एलान; ट्रंप ने कहा थैंक्यू

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 06:55 PM (IST)

    ईरान ने घोषणा की है कि लेबनान में युद्धविराम के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला रहेगा। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही खोली (फाइल फोटो)

     ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही खोली (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने घोषणा की है कि लेबनान में लागू युद्धविराम के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही पूरी तरह खुली रहेगी।

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि युद्धविराम की अवधि तक इस अहम समुद्री मार्ग से जहाजों का आना-जाना बिना किसी बाधा के जारी रहेगा।

    उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। अराघची के मुताबिक, यह फैसला लेबनान में हुए युद्धविराम के अनुरूप लिया गया है, ताकि क्षेत्र में स्थिरता बनी रहे और वैश्विक व्यापार प्रभावित न हो।

    तय रूट से होगी आवाजाही

    ईरान ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों को पहले से तय और समन्वित मार्ग का ही पालन करना होगा। यह मार्ग ईरान के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा पहले ही निर्धारित किया जा चुका है। इसी के तहत जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।

    ट्रंप ने कहा थैंक्यू

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोले जाने की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और पूर्ण आवागमन के लिए तैयार है। धन्यवाद!"

    खुद जूते पॉलिश करना, घर में नो मोबाइल रूल... सख्त अनुशासन रखती हैं ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला आर्मी चीफ

    खबरें और भी