Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ईरान के खिलाफ अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग नहीं करने देंगे', अब यूएई ने भी ट्रंप को दिखाया ठेंगा

    Updated: Mon, 26 Jan 2026 10:58 PM (GMT+05:30)

    संयुक्त अरब अमीरात ने घोषणा की है कि वह ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए अपने हवाई क्षेत्र, भूभाग या क्षेत्रीय जल का उपयोग नहीं करने देगा। ...और पढ़ें

    ट्रंप ने तेहरान को प्रदर्शनकारियों की हत्या करने पर चेतावनी दी थी

    ट्रंप ने तेहरान को प्रदर्शनकारियों की हत्या करने पर चेतावनी दी थी

    HighLights

    1. यूएई ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए हवाई क्षेत्र नहीं देगा।

    2. अपने भूभाग और क्षेत्रीय जलक्षेत्र का उपयोग भी वर्जित किया।

    3. यूएई ने तटस्थता और क्षेत्रीय स्थिरता पर प्रतिबद्धता दोहराई।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह ईरान के खिलाफ किसी भी शत्रुतापूर्ण सैन्य कार्रवाई के लिए अपने हवाई क्षेत्र, भूभाग या क्षेत्रीय जलक्षेत्र का इस्तेमाल नहीं होने देगा।

    साथ ही तटस्थता एवं क्षेत्रीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि एक सैन्य बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इसका इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।

    ट्रंप ने तेहरान को प्रदर्शनकारियों की हत्या करने या अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू करने के खिलाफ चेतावनी दी थी। ईरान में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, जिनमें मानवाधिकार समूहों के अनुसार राहगीरों समेत हजारों लोग मारे गए हैं।

    मानवाधिकार समूह इस अशांति को 1979 की क्रांति में शिया मुस्लिम धर्मगुरुओं के सत्ता में आने के बाद से सबसे बड़ी दमनकारी कार्रवाई बताते हैं।

    (न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)