विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साधारण अपराध के लिए भी जल्लाद बन रहा ईरान, महज सात महीने में 419 लोगों को दी गई फांसी

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 02 Nov 2023 06:41 PM (IST)

ईरान खतरनाक दर से लोगों को फांसी की सजा दे रहा है। इस साल के शुरुआती सात माह में ईरान ...और पढ़ें

ईरान में जनवरी-जुलाई तक 419 लोगों को दी गई फांसी। (फाइल फोटो)
ईरान में जनवरी-जुलाई तक 419 लोगों को दी गई फांसी। (फाइल फोटो)

एपी, संयुक्त राष्ट्र। ईरान खतरनाक दर से लोगों को फांसी की सजा दे रहा है। इस साल के शुरुआती सात माह में ईरान में 419 लोगों को फांसी की सजा दी है। यह 2022 की समान अवधि की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।

प्रदर्शन करने वाले सात लोगों को फांसी

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने संयुक्त राष्ट्र परिषद में ईरान में मानवाधिकार की स्थिति पर रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि गत सितंबर 2022 में शुरू हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए सात लोगों को फांसी की सजा दी गई।

यह भी पढ़ेंः 'गाजा में जारी क्रूरताओं को खत्म करा सकता है भारत', ईरानी राजदूत बोले- UNGA प्रस्ताव का पालन नहीं करेगा इजरायल

ईरान में क्यो हुआ था बवाल?

सितंबर में इस्लामिक ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर नैतिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार 22 वर्षीय महासा अमीनी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

गुटेरस ने कहा कि इन सभी सात मामलों में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के तहत न्यायिक कार्यवाही के लिए उचित प्रक्रिया और निष्पक्ष सुनवाई की जरूरतों को पूरा नहीं किया गया। पर्याप्त और समय पर कानूनी प्रतिनिधित्व प्रदान नहीं किया गया और यातना देकर अपराध कबूल कराया गया।

उन्होंने कहा कि शुरुआती सात माह में फांसी दिए जाने वाले 239 लोगों को नशा संबंधी अपराध के लिए सजा दी गई। यह गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 98 प्रतिशत की वृद्धि है।

यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: ईरानी राष्ट्रपति ने इजरायल को दी संभावित कार्रवाई की चेतावनी, कहा- यहूदियों ने किया रेड लाइन क्रॉस