Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas War के बीच मिडिल ईस्ट में अमेरिकी पनडुब्बी तैनात, इजरायल नेता के परमाणु हमले वाले बयान पर US हुआ खफा

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 04:00 AM (IST)

    इजरायल के मंत्री अमिहे एलियाहू द्वारा परमाणु हमले का जिक्र करने पर अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेरिका ने उनके इस बयान की निंदा की और उन्हें ऐ ...और पढ़ें

    मिडिल ईस्ट में अमेरिकी पनडुब्बी तैनात, इजरायल नेता के परमाणु हमले वाले बयान पर US हुआ खफा (फोटो रायटर)
    मिडिल ईस्ट में अमेरिकी पनडुब्बी तैनात, इजरायल नेता के परमाणु हमले वाले बयान पर US हुआ खफा (फोटो रायटर)

    HighLights

    1. अमेरिका ने तैनात की परमाणु पनडुब्बी।
    2. इजरायल के मंत्री अमिहे एलियाहू के बयान की अमेरिका ने की निंदा।

    रायटर/एएफपी, वॉशिंगटन। इजरायल के मंत्री अमिहे एलियाहू द्वारा परमाणु हमले का जिक्र करने पर अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेरिका ने सोमवार को इजरायल के मंत्रिमंडल के एक सदस्य द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा की है।

    युद्ध के सभी पक्षों को ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए- वेदांत पटेल

    अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि हम मानते हैं कि इस युद्ध के सभी पक्षों को ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए। अमेरिका ने इजरायल के मंत्री अमिहे एलियाहू के बयान की निंदा की और कहा कि उनका बयान पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

    अमेरिका ने तैनात की परमाणु पनडुब्बी

    वहीं, पेंटागन ने सोमवार को बताया कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी परमाणु पनडुब्बी को तैनात कर दिया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पनडुब्बी की एक तस्वीर पोस्ट की है। बता दें कि अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ओहियो खतरनाक है। जो परमाणु-युक्त बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस है।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: इजरायल की भीषण बमबारी, हमले में मारे गए एक ही परिवार के 21 लोग; वेस्ट बैंक में बिगड़े हालात

    परमाणु हमले का किया था जिक्र

    बता दें कि अमिहे एलियाहू ने गाजा पट्टी पर परमाणु हमले के विकल्प पर बयान दिया था। हालांकि, उनके इस बयान के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया। उल्लेखनीय है कि एलियाहू गठबंधन सरकार में शामिल दक्षिणपंथी पार्टी के नेता हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas युद्ध में कूदेगा अमेरिका? ईरान और हिजबुल्लाह को दी चेतावनी- इजरायल पर किया हमला तो US देगा मुंहतोड़ जवाब