यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel Attack: 'इजरायल के पास अपनी रक्षा के लिए सभी रास्ते मौजूद', हमास हमले के बाद बोला अमेरिका
इजरायल पर हमास के हमले के बाद अमेरिका ने इसकी निंदा की है। अमेरिका ने इजरायल के प्रति समर्थन दिखाते हुए कहा कि इजरायल अपनी रक्षा के लिए सभी कदम उठा सक ...और पढ़ें

HighLights
- पांच हजार राकेट दागकर हमास लड़ाके इजरायल में घुसे।
- आतंकी संगठन के हमले में 100 से अधिक इजरायली मारे गए।
- इजरायल के जवाबी हमले में 198 फलस्तीनियों की मौत।
रायटर, यरुशलम। इजरायल पर हमास के हमले के बाद अमेरिका ने इसकी निंदा की है। अमेरिका ने इजरायल के प्रति समर्थन दिखाते हुए कहा कि इजरायल अपनी रक्षा के लिए सभी कदम उठा सकता है। इजरायल के पास सभी रास्ते मौजूद हैं।
इजरायल के पास सभी रास्ते मौजूदः अमेरिका
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने शनिवार कहा कि आने वाले काफी अहम होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि इजरायल के पास अपनी रक्षा करने और नागरिकों को बचाने के लिए जो कुछ भी चाहिए वह सब मौजूद है।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने की हमले की निंदा
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी हमास के हमले की निंदा करते हुए इजरायल का समर्थन किया है। इसके अलावा ब्रिटेन, फ्रांस और अन्य पश्चिमी देशों ने इजरायल का समर्थन किया है, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने संयम बरतने की अपील की है।
.jpg)
हमास के आतंकी ने इजरायल में किया प्रवेश
बता दें कि फलस्तीन के ईरान समर्थित आतंकी संगठन हमास ने शनिवार सुबह इजरायल पर सबसे बड़ा हमला करते हुए कुछ ही मिनटों में हजारों राकेट दागे। इसी दौरान सैकड़ों हमास लड़ाके जमीनी और समुद्री रास्तों से अति सुरक्षित इजरायली सीमाओं को लांघते हुए इजरायल के सीमावर्ती शहरों में जा घुसे।
खबरें और भी
इजरायल में 100 से अधिक लोगों की मौत
बता दें कि आतंकी संगठन हमास के इजरायल के सात शहरों पर अप्रत्याशित हमले में शनिवार को शारनेगेव शहर के मेयर समेत करीब 100 लोग मारे गए और 740 घायल हुए हैं। हमास लड़ाकों ने सीमावर्ती इजरायली शहरों में घुसकर कुछ विदेशी नागरिकों समेत 50 लोगों को बंधक बना लिया है।
हमास को इजरायल ने दिया करारा जवाब
बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान के बाद इजरायल ने युद्ध का एलान करते हुए जवाबी हमला किया है। इजरायली सेनाओं के शुरुआती हमलों फलस्तीनी इलाके गाजा पट्टी और कुछ अन्य स्थानों में रहने वाले 198 लोगों के मारे जाने और 1,610 के घायल होने की खबर है।