अमेरिका के शक्तिशाली एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड की अचानक क्यों हो रही युद्ध से वापसी? यूएस नेवी ने बताई वजह
अमेरिकी नौसेना का शक्तिशाली एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड ईरान के खिलाफ युद्ध अभियानों से अस्थायी रूप से हट रहा है।

यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड युद्ध अभियानों से अस्थायी रूप से हटा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी नौसेना का सबसे शक्तिशाली एयरक्राफ्ट कैरियर में से एक USS जेराल्ड आर. फोर्ड ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध अभियानों से अस्थायी रूप से हट रहा है। पिछले हफ्ते जहाज के लॉन्ड्री एरिया में लगी आग लगने की वजह से मरम्मत की जरूरत पड़ गई है।
CNN की रिपोर्एट के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया, यह जहाज अब लाल सागर से यूएस नेवी के क्रेटे (ग्रीस) स्थित सौदा बे बेस की ओर जा रहा है, जहां इसकी मरम्मत की जाएगी। यहां से तय किया जाएगा कि कौन-सी मरम्मत तुरंत हो सकती है और कौन-सी पोत के मूल बंदरगाह लौटने के बाद।

यूएसएस जेराल्ड की मिडिल ईस्ट से वापसी
यूएसएस जेराल्ड बीते 12 मार्च को जहाज के लॉन्ड्री एरिया में आग लग गई थी। आग लगने से हुए नुकसान को साफ करने में 30 घंटे से अधिक समय लगा। इस हादसे में 100 से अधिक बिस्तर को नुकसान पहुंचा, क्योंकि सोने की जगहें लॉन्ड्री के पास ही थी।
लगभग 600 नाविकों को धुएं, पानी या क्षतिग्रस्त जगहों के कारण अपने बंकरों से जाना पड़ा। वे अब फर्श या टेबलों पर सो रहे हैं। दो नाविकों को हल्की चोटें आईं।

कब से तैनात है यूएसएस जेराल्ड?
फोर्ड को जून 2025 में कैरिबियन में वेनेजुएला संकट के लिए तैनात किया गया था, फिर फरवरी 2026 में मिडिल ईस्ट भेजा गया। अगर अप्रैल तक तैनाती जारी रही तो यह वियतनाम युद्ध के बाद सबसे लंबी कैरियर तैनाती का रिकॉर्ड बना सकती है।

जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने कहा, 'हम जहाज के क्रू के बारे में सोच रहे हैं जो आग में घायल हुए। हम उम्मीद करते हैं कि सभी ठीक होंगे और इसके लिए आभारी हैं।' फोर्ड स्ट्राइक ग्रुप के अन्य जहाज (USS महान, USS बेनब्रिज, USS विंस्टन एस. चर्चिल) फिलहाल युद्धक्षेत्र में बने रहेंगे, जबकि USS अब्राहम लिंकन ग्रुप भी मिडिल ईस्ट में एक्टिव है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।