Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Myanmar Conflict: म्यांमार में सेना और विद्रोही गुटों के बीच भड़का संघर्ष, 1,300 लोग भागे थाइलैंड

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 20 Apr 2024 08:45 PM (IST)

    सीमावर्ती शहर में झड़प शुरू होने के बाद 1300 लोग पूर्वी म्यांमार से भागकर थाईलैंड में प्रवेश कर गए हैं। थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने शनिव ...और पढ़ें

    म्यांमार में सेना और विद्रोही गुटों के बीच भड़का संघर्ष (Image: reuters)
    म्यांमार में सेना और विद्रोही गुटों के बीच भड़का संघर्ष (Image: reuters)

    HighLights

    1. झड़प शुरू होने के बाद म्यांमार से भागकर 1,300 लोग थाईलैंड में पहुंचे
    2. 2021 में आंग सान सू की गई थी सरकार
    3. सीमा की स्थिति पर करीब से रख रहे नजर

    बैंकाक, एपी। सीमावर्ती शहर में झड़प शुरू होने के बाद 1,300 लोग पूर्वी म्यांमार से भागकर थाईलैंड में प्रवेश कर गए हैं। करेन जातीय अल्पसंख्यक लड़ाकों ने पिछले हफ्ते म्यावाडी और उसके आसपास म्यांमार सेना की आखिरी चौकी पर कब्जा कर लिया, जो मोई नदी पर दो पुलों द्वारा थाईलैंड से जुड़ा है।

    2021 में आंग सान सू की गई थी सरकार

    नवीनतम झड़पें सुबह शुरू हुईं, जब करेन गुरिल्लाओं ने म्यांमार सैनिकों के खिलाफ हमला बोल दिया जो दूसरे थाई-म्यांमार मैत्री पुल के पास छिपे थे। थाई अधिकारियों ने बताया कि म्यावाडी के कई इलाकों में झड़पों के बाद शुक्रवार से लोगों ने पुल को पार करना शुरू कर दिया। म्यावाडी का पतन उस सेना के लिए बड़ा झटका है, जिसने 2021 में आंग सान सू की की चुनी सरकार से सत्ता छीन ली थी।

    सीमा की स्थिति पर करीब से रख रहे नजर

    थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि वह सीमा की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि ऐसी किसी झड़प का थाईलैंड की क्षेत्रीय अखंडता पर प्रभाव पड़े। हम अपनी सीमाओं और अपने लोगों की सुरक्षा के लिए तैयार हैं। साथ ही, अगर जरूरी हो तो हम मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए भी तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें: Max Azzarello: ट्रायल कोर्ट के बाहर खुद को आग लगाने वाले शख्स की मौत, ट्रंप का इस मामले से क्या नाता?

    यह भी पढ़ें: North Korea Missile: उत्तर कोरिया का अब तक का सबसे खतरनाक मिसाइल परीक्षण, सुपरपावर देशों की बढ़ी टेंशन

    खबरें और भी