विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyber Crime: कंबोडिया में साइबर अपराध में फंसे 14 भारतीयों को बचाया, लोगों को भारत वापस लाने में जुटा दूतावास

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 21 Jul 2024 05:45 AM (IST)

कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि कम-से-कम 14 भारतीय नागरिकों को कंबोडिया में ...और पढ़ें

कंबोडिया में साइबर अपराध में फंसे 14 भारतीयों को बचाया
कंबोडिया में साइबर अपराध में फंसे 14 भारतीयों को बचाया

आइएएनएस, नोम पेन्ह। कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि कम-से-कम 14 भारतीय नागरिकों को कंबोडिया में नौकरी की फर्जी पेशकश से बचाया गया है, जहां उन्हें साइबर अपराध के जाल में फंसाया गया था। दूतावास ने कहा कि वह भारतीय नागरिकों को सक्रिय तौर पर बचा रहा है।

इसके साथ ही कंबोडियाई अधिकारियों के साथ निकट सहयोग से 650 से अधिक भारतीय नागरिकों को बचाने के साथ इनको प्रत्यावर्तन की सुविधा भी प्रदान की है, जो इन घोटालों का शिकार हो गए थे।

14 अन्य भारतीय पीड़ितों को बचाया गया

हाल ही में भारतीय दूतावास ने कंबोडियाई पुलिस को जानकारी दी, जिसकी मदद से 14 अन्य भारतीय पीड़ितों को बचाया गया। इन सभी की देखभाल वर्तमान में कंबोडिया के सामाजिक मामलों, बुजुर्गों और युवा पुनर्वास मंत्रालय के समन्वय में काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन द्वारा की जा रही है।

भारतीय दूतावास ने आगे कहा कि वह कंबोडियाई अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और बचाए गए 14 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और समय पर भारत वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध कर रहा है।

स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा दूतावास

दूतावास ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और कंबोडिया में भारतीय नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कंबोडिया में किसी भी नौकरी की पेशकश के संबंध में अत्यधिक सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत नोम पेन्ह में भारतीय दूतावास को रिपोर्ट करें।