Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रूस के हमले में यूक्रेन में पेंशन के लिए खड़े 24 बुजुर्गों की मौत, जेलेंस्की ने कही ये बात

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 10 Sep 2025 03:59 AM (IST)

    रूस के ग्लाइड बम हमले में यूक्रेन में 24 लोगों की मौत हो गई। यह हमला मंगलवार को पूर्वी यूक्रेन के एक गांव पर उस समय किया गया जब पेंशन पाने के लिए बुजु ...और पढ़ें

    रूस के हमले में यूक्रेन में पेंशन के लिए खड़े 24 बुजुर्गों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
    रूस के हमले में यूक्रेन में पेंशन के लिए खड़े 24 बुजुर्गों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. पूर्वी यूक्रेन के गांव पर ग्लाइड बम से किया हमला
    2. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने हमले को बर्बर कृत्य करार दिया

     एपी, कीव। रूस के ग्लाइड बम हमले में यूक्रेन में 24 लोगों की मौत हो गई। यह हमला मंगलवार को पूर्वी यूक्रेन के एक गांव पर उस समय किया गया, जब पेंशन पाने के लिए बुजुर्ग कतार में खड़े थे। हमले में करीब दो दर्जन लोग घायल भी हुए हैं।

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि डोनेस्क क्षेत्र के यारोवा गांव को निशाना बनाया गया। यह वास्तव में बर्बर कृत्य है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस को अतिरिक्त प्रतिबंधों के जरिये आर्थिक रूप से दंडित करने का आह्वान किया है।

    जेलेंस्की ने कहा, 'दुनिया को शांत नहीं रहना चाहिए। अमेरिका को प्रतिक्रिया देने की जरूरत है। यूरोप को प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता है। जी-20 को प्रतिक्रिया देनी चाहिए। कड़ा जवाब देने की जरूरत है ताकि रूस निर्दोष लोगों को मारना बंद करे।'

    डोनेस्क के गवर्नर ने बताया कि हमले में 24 लोग मारे गए और इतने ही घायल हुए हैं। ये लोग पेंशन के लिए कतार में खड़े थे। 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला शुरू करने वाले रूस ने गत रविवार को कीव पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया था।

    खबरें और भी

    हाल के महीनों में अमेरिका के नेतृत्व में शांति प्रयासों के बीच रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। हालांकि शांति प्रयासों में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। ग्लाइड बम सोवियत दौर के हैं। इन बमों ने यूक्रेन में खूब तबाही मचाई है। इनमें से कुछ 3000 पाउंड (1360 किलोग्राम) वजन के हैं।