Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mount Everest: इस बार 75 भारतीय पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर करेंगे चढ़ाई, 12 महिलाओं को भी अनुमति

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 07 May 2025 02:20 AM (IST)

    दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए सोमवार तक 79 महिलाओं समेत 441 पर्वतारोहियों को अनुमति दी गई है। नेपाल पर्यटन विभाग के निदेशक हि ...और पढ़ें

    माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए 12 महिला सहित 75 भारतीय पर्वतारोहियों को अनुमति मिली (सांकेतिक तस्वीर)
    माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए 12 महिला सहित 75 भारतीय पर्वतारोहियों को अनुमति मिली (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. अब तक 55 देशों के 44 अभियानों को एवरेस्ट पर चढ़ने की अनुमति दी गई
    2. अब तक 8,000 से अधिक नेपाली और विदेशी पर्वतारोही एवरेस्ट पर चढ़ चुके हैं

    पीटीआई, काठमांडू। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए सोमवार तक 79 महिलाओं समेत 441 पर्वतारोहियों को अनुमति दी गई है। नेपाल पर्यटन विभाग के निदेशक हिमाल गौतम के अनुसार, अब तक 55 देशों के 44 अभियानों को एवरेस्ट पर चढ़ने की अनुमति दी गई है।

    1,095 पर्वतारोहियों को अनुमति दी गई

    उन्होंने कहा कि इनमें 12 महिलाओं समेत 75 भारतीय पर्वतारोही शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग ने इस सीजन में एवरेस्ट समेत 26 विभिन्न पर्वत चोटियों पर चढ़ने के लिए 1,095 पर्वतारोहियों को अनुमति दी है।

    अब तक 8,000 से अधिक नेपाली और विदेशी पर्वतारोही एवरेस्ट पर चढ़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सैकड़ों पर्वतारोही पहले ही एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंच चुके हैं। वे एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इनमें से कुछ के 11 या 12 मई तक चोटी पर पहुंचने की उम्मीद है।

    नेपाल में माउंट मकालू पर चढ़ाई के दौरान अमेरिकी पर्वतारोही की मौत

    पूर्वी नेपाल स्थित माउंट मकालू पर चढ़ाई के दौरान एक अमेरिकी पर्वतारोही की मौत हो गई। मार्च में शुरू हुए चढ़ाई सत्र में यह दूसरी मौत है।

    मकालू की चोटी 8,463 मीटर ऊंची

    दुनिया के पांचवें सबसे ऊंचे पर्वत मकालू की चोटी 8,463 मीटर ऊंची है, जबकि सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,849 मीटर है। अभियान के आयोजक मैडिसन माउंटेनियरिंग ने बताया कि 39 वर्षीय अलेक्जेंडर पैनको की रविवार को मौत हो गई।