Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नाइजीरिया में सेना के ड्रोन हमले में 85 लोगों की मौत, 66 अन्य हुए घायल; राष्ट्रपति ने दिया गहन जांच का आदेश

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 10:44 PM (GMT+05:30)

    नाइजीरिया राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के अनुसार अभी तक 85 शव दफनाए जा चुके हैं। तलाशी अभियान जारी है। मारे गए लोगों में बच्चे महिलाएं और बु ...और पढ़ें

    उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में ड्रोन हमले में 85 लोगों की हुई मौत (फाइल फोटो)
    उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में ड्रोन हमले में 85 लोगों की हुई मौत (फाइल फोटो)

    अबुजा, एपी।  उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में ड्रोन हमले में 85 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए। सेना ने इसे चूकवश हमला माना है। राष्ट्रपति बोला टिनुबु ने मंगलवार को देश के संघर्ष क्षेत्र में गलती से हुई इस घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच करने का आदेश दिया है।

    नाइजीरिया राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के अनुसार, अभी तक 85 शव दफनाए जा चुके हैं। तलाशी अभियान जारी है। मारे गए लोगों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग थे। वे पैगंबर मुहम्मद मावलिद अल-नबी का जन्मदिन मनाने के लिए जुटे थे। सरकार और सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि रविवार रात कडुना प्रांत के तुदुन बीरी गांव में आतंकियों और डाकुओं को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया गया।

    जामफारा प्रांत में भी हुई थी दर्जनों लोगों की मौत 

    दशकों से उत्तरी हिस्से को अस्थिर करने वाले चरमपंथियों और विद्रोहियों पर नाइजीरियाई सेना अक्सर हवाई हमले करती है, जिसमें नागरिक भी हताहत होते हैं। जनवरी में नसरवा प्रांत में दर्जनों लोग मारे गए थे और दिसंबर 2022 में जामफारा प्रांत में भी दर्जनों लोगों की मौत हुई थी। लागोस स्थित एसबीएम इंटेलिजेंस सुरक्षा फर्म के अनुसार, 2017 के बाद से देश के उत्तर में सशस्त्र समूहों पर किए गए हवाई हमलों में लगभग 400 नागरिक मारे गए।

    यह भी पढ़ें- Indonesia Volcano: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से मृतकों की संख्या बढ़ी, कई और लोगों के शव मिले

    यह भी पढ़ें- Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में IED विस्फोट, 3 बच्चे हुए हमले का शिकार; अस्पताल में भर्ती

    खबरें और भी