Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Afghanistan Flood: अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, 47 लोगों की मौत; 57 घायल

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 06:50 AM (IST)

    अफगानिस्तान में बाढ़ की वजह से पिछले एक हफ्ते में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है जबकि 74 लोग घायल हो गए। वहीं 41 लोग लापता हैं। प्राकृतिक आपदा प्रब ...और पढ़ें

    अफगानिस्तान में भारी बाढ़ की वजह से 47 लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: जागरण)
    अफगानिस्तान में भारी बाढ़ की वजह से 47 लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: जागरण)

    काबुल, एएनआइ। अफगानिस्तान में भारी बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। देश में पिछले एक हफ्ते में बाढ़ से कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 74 लोग घायल हो गए। वहीं 41 लोग लापता हैं। तालिबान के नेतृत्व वाले प्राकृतिक आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी के हवाले से यह जानकारी दी है।

    इन इलाकों में आई बाढ़

    शफीउल्लाह रहीमी के अनुसार, शफीउल्लाह रहीमी के अनुसार, "मैदान वर्दक, काबुल, कुनार, पाकिता, खोस्त, नूरिस्तान, नंगरहार, गजनी, पक्तिका और हेलमंद में हाल ही में आई बाढ़ के कारण कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है, और 57 अन्य घायल हो गए हैं।

    वारदाक प्रांत में 32 लोगों की मौत

    प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक फैज़ुल्लाह जलाली स्टानिकजई के अनुसार, वारदाक प्रांत ने 32 मौतों के साथ अपनी सबसे घातक प्राकृतिक आपदा का अनुभव किया है, जिसमें रविवार तड़के जलरेज जिले में 23 मौतें शामिल हैं। खामा प्रेस के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि लोगों की मौत के अलावा, बाढ़ ने 500 आवासीय घरों को नष्ट कर दिया है।

    परवान प्रांत ने 9 लोगों ने गंवाई जान

    सैयद हेकमतुल्लाह शमीम ने बुधवार को कहा कि मंगलवार को परवान प्रांत में बाढ़ के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

    बता दें कि यह देश बाढ़, भूकंप, हिमस्खलन, भूस्खलन और सूखे सहित प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सबसे संवेदनशील देशों में से एक है।

    पिछले हफ्ते टोलो न्यूज ने बताया था कि अफगानिस्तान में बाढ़ से 31 लोग मारे गए, 74 घायल हुए और 41 लोग लापता बताए गए हैं। रहीमी ने कहा कि इस दौरान 250 मवेशियों की मौत हो गई है।

    खबरें और भी