Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alexei Navalny: मास्को में एलेक्सी नवलनी का अंतिम संस्कार कल, पुतिन के भाषण की वजह से टालनी पड़ी अंतिम यात्रा

    By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 29 Feb 2024 12:10 AM (GMT+05:30)

    एलेक्सी नवलनी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मास्को में होगा। नवलीन की पत्नी यूलिया ने बुधवार को यूरोपीय नेताओं और अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने ...और पढ़ें

    एलेक्सी नवलनी का शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार (फोटो: राटयर)
    एलेक्सी नवलनी का शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार (फोटो: राटयर)

    HighLights

    1. पुतिन के प्रस्तावित भाषण की वजह से 29 फरवरी को अंतिम यात्रा टालनी पड़ी
    2. यूलिया को सता रहा समर्थकों की गिरफ्तारी का डर

    रायटर, मास्को। रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी रहे एलेक्सी नवलनी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मास्को में होगा। प्रवक्ता कायरा यारमिश ने कहा कि मास्को के मैरीनो स्थित चर्च में अंतिम संस्कार किया जाएगा। चर्च के पास स्थित बोरिसोव्स्काय कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। वह मैरीनो क्षेत्र में ही रहा करते थे।

    कब हुई थी नवलनी की मौत?

    नवलनी की मौत 16 फरवरी को आर्कटिक क्षेत्र स्थित एक जेल में हुई थी। उनके समर्थक इसका आरोप राष्ट्रपति पुतिन पर लगा रहे हैं। कई पश्चिमी नेता का भी कहना है कि इसके पीछे पुतिन का हाथ है। क्रेमलिन ने इसमें किसी तरह की संलिप्तता से इनकार कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: प्लेन में दिया गया जहर और 19 साल की कैद; कौन थे एलेक्सी नवलनी जिन्होंने पुतिन की नाक में किया था दम

    मृत्यु प्रमाण पत्र में कहा गया है कि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। उनके समर्थकों की ओर से पहले उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए एक बड़ा हॉल बुक किए जाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। समर्थक अंतिम यात्रा 29 फरवरी को आयोजित करना चाहते थे, पर इसी दिन पुतिन का संबोधन प्रस्तावित है। अधिकारी नहीं चाहते थे कि इसका असर राष्ट्रपति के कार्यक्रम पर पड़े।

    यूलिया को सता रहा समर्थकों की गिरफ्तारी का डर

    इस बीच, नवलीन की पत्नी यूलिया ने बुधवार को यूरोपीय नेताओं और अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने मांग की है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन से जुड़े मामलों में पश्चिमी देशों में धन प्रवाह की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डर यह है कि अंतिम यात्रा में शामिल समर्थकों को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 11 कदमों में खत्म होने वाली काल कोठरी और एकांत कारावास, पुतिन विरोधी के कुछ यूं गुजरे थे आखिरी हफ्ते