Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sweden में इस्लाम विरोधी प्रदर्शनकारी पर हमला, महिला ने रसायन का किया स्प्रे; हुई गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 05:19 AM (IST)

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला को कानूनी कार्य में बाधा डालने और पुलिस अधिकारी के साथ हिंसा करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। मोमिका ने इराक ...और पढ़ें

    महिला ने सफेद रासायनिक पाउडर का किया स्प्रे।
    महिला ने सफेद रासायनिक पाउडर का किया स्प्रे।

    स्टॉकहोम, एपी। स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम स्थित ईरानी दूतावास के समक्ष विरोध प्रदर्शन के लिए गए सलवान मोमिका पर हमले के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। इराकी शरणार्थी मोमिका ईरानी दूतावास के समक्ष मुस्लिमों की धार्मिक पुस्तक कुरान को अपवित्र करने के उद्देश्य से गया था। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के पालन के लिए पुलिस ने मोमिका को इसकी अनुमति दी थी।

    पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

    घटना में महिला सलवान मोमिका के पास दौड़ती हुई आई और उस पर सफेद रासायनिक पाउडर का स्प्रे कर दिया। जब तक वह कुछ और कर पाती, मौके पर सामान्य वस्त्रों में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। मोमिका इस घटना से स्तब्ध रह गया, उसे कोई चोट नहीं आई है। बाद में उसने इस्लाम विरोधी अपना प्रदर्शन किया।

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला को कानूनी कार्य में बाधा डालने और पुलिस अधिकारी के साथ हिंसा करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। मोमिका ने इराक से आकर स्वीडन में शरण ली है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के चलते वह स्टाकहोम में अक्सर इस्लाम विरोधी प्रदर्शन करता रहता है।

    मोमिका के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

    इसके कारण स्वीडन को मुस्लिम देशों का कड़ा विरोध झेलना पड़ता है। इस्लाम विरोधी आपत्तिजनक बयानों के लिए स्वीडन की पुलिस ने मोमिका के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर रखा है लेकिन उसे लंबे समय के लिए हिरासत में नहीं लिया गया है।

    खबरें और भी