Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kenya Protests: भारत ने अपने लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी, प्रदर्शनकारियों ने केन्या की संसद में लगाई आग; हिंसा में 10 लोगों की मौत

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 26 Jun 2024 06:00 AM (IST)

    केन्या में टैक्स का बोझ बढ़ाए जाने से गुस्साए हजारों लोग मंगलवार को संसद परिसर में घुस गए। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के हिस्से में आग लगा दी है। सां ...और पढ़ें

    केन्या में सरकार के खिलाफ लोगों का हिंसक प्रदर्शन।(फोटो सोर्स: एएनआई)
    केन्या में सरकार के खिलाफ लोगों का हिंसक प्रदर्शन।(फोटो सोर्स: एएनआई)

    HighLights

    1. गोलीबारी में 50 लोग घायल हुए हैं।
    2. हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें लोग : भारतीय उच्चायोग
    3. राष्ट्रपति विलियम रुटो के खिलाफ हो रहा विरोध प्रदर्शन

    नैरोबी, रॉयटर। केन्या में टैक्स का बोझ बढ़ाए जाने से गुस्साए हजारों लोग मंगलवार को संसद परिसर में घुस गए। केन्या की संसद में घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें पांच प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, दर्जनों घायल हो गए हैं।

    प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के कुछ हिस्सों में आग लगा दी है। जिस समय प्रदर्शनकारियों ने केन्या की संसद के परिसर में घुसे सांसद कर बढ़ाने संबंधी विधेयक पर चर्चा कर रहे थे। इस बीच नैरोबी में प्रदर्शनकारियों और पुलिस से झड़प में 10 लोगों की मौत हुई है। गोलीबारी में 50 लोग घायल हुए हैं।

    इस हिंसा को लेकर भारत सरकार भी चिंतित है। केन्या के नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग ने वहां पर मौजूद भारतीयों के लिए कुछ गाइडलाइंस शेयर किए।  

    भारतीय उच्चायोग ने जारी की एडवाइजरी

     भारतीय उच्चायोग ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,"केन्या में भारतीय नागरिकों के लिए सलाह मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए केन्या में सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं लोग बिना जरूरी काम के कहीं बाहर ना जाएं।

    वहीं,  हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें। वहीं, हिंसा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए स्थानीय समाचार और भारतीय उच्चायोग की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर बनाए रखें।"

    नए टैक्स का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी

    एक रिपोर्ट में बताया गया है कि विपक्ष के नेता रैला ओडिंगा ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा को तत्काल रोकने की मांग की है और बातचीत तथा अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारी नए टैक्स का विरोध कर रहे हैं, जिसमें इको-लेवी भी शामिल है। इससे डायपर जैसी वस्तुओं की कीमत बढ़ जाएगी। हालांकि ब्रेड पर कर लगाने का प्रस्ताव जनता के विरोध के बाद हटा दिया गया था।

    खबरें और भी

    केन्या के मानवाधिकार आयोग ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले अधिकारियों का वीडियो साझा किया और कहा कि उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

    राष्ट्रपति विलियम रुटो के खिलाफ हो रहा विरोध प्रदर्शन

    आयोग ने राष्ट्रपति विलियम रुटो को संबोधित करते हुए एक्स पर पोस्ट किया,"दुनिया आपके अत्याचार को देख रही है! यह कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला है। केन्या ला सोसाइटी की अध्यक्ष फेथ ओधिआम्बो ने कहा कि उनके निजी सहायक सहित 50 केन्याई लोगों का पुलिस अधिकारियों ने अपहरण किया।

    मानवाधिकार आयोग ने आगे कहा कि पुलिस द्वारा अपहरण, यातना देने के मामले सामने आए हैं।केन्या रेड क्रॉस ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान उसके वाहनों पर हमला किया गया। कर्मचारी घायल हुए हैं। इसने यह नहीं बताया कि किसने इसके वाहनों पर हमला किया या इसके कर्मचारियों को घायल किया।

    यह भी पढ़ें: केन्या में टैक्स लगाए जाने से गुस्साई भीड़, संसद में घुसकर की आगजनी, ओबामा की सौतेली बहन भी प्रदर्शन में शामिल