Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ईरान के बंदरगाह पर हुए धमाके में 40 की मौत 800 से अधिक घायल, जानिए किस वजह से हुआ था ये ब्लास्ट

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 27 Apr 2025 07:08 AM (IST)

    दक्षिणी ईरान के होर्मोजगन प्रांत के बंदर अब्बास शहर में शाहिद राजाई बंदरगाह पर शनिवार को हुए भीषण विस्फोट में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 800 से ...और पढ़ें

    ईरान के प्रमुख बंदरगाह पर विस्फोट में 40 लोगों की मौत और 800 अन्य घायल (फोटो- रॉयटर)
    ईरान के प्रमुख बंदरगाह पर विस्फोट में 40 लोगों की मौत और 800 अन्य घायल (फोटो- रॉयटर)

    HighLights

    1. दक्षिणी ईरान के होर्मोजगन प्रांत के बंदर अब्बास शहर में शाहिद राजाई बंदरगाह पर हुआ विस्फोट
    2. ईरान ने अभी तक नहीं कहा है कि यह विस्फोट किसी हमले की वजह से हुआ या नहीं

     एपी, मस्कट। दक्षिणी ईरान के होर्मोजगन प्रांत के बंदर अब्बास शहर में शाहिद राजाई बंदरगाह पर शनिवार को हुए भीषण विस्फोट में 40 से अधिक लोगों की की मौत हो गई और 800 से अधिक घायल हो गए।

    आखिर कैसे हुआ विस्फोट, पता लगाया जा रहा है

    माना जा रहा है कि यह विस्फोट कथित तौर पर मिसाइल प्रोपेलेंट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रासायनिक पदार्थ की शिपमेंट से जुड़ा हुआ है। लेकिन, ईरान में किसी ने भी सीधे तौर पर यह नहीं कहा है कि क्या यह विस्फोट किसी हमले की वजह से हुआ।

    विस्फोट से आसपास की इमारतों और कारों को भारी नुकसान

    विस्फोट से आसमान में धुएं का एक बड़ा गुबार फैल गया और आसपास की इमारतों और कारों को भारी नुकसान पहुंचा। विस्फोट शनिवार को उस समय हुआ जब ईरान और अमेरिका के अधिकारी तेहरान के तेजी से आगे बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर तीसरे दौर की वार्ता के लिए ओमान में मिले।

    हालांकि, वार्ता का नेतृत्व कर रहे ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी बुधवार को स्वीकार किया था कि ''पिछले उदाहरणों को देखते हुए हमारी सुरक्षा सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं।''

    बहरहाल, घायलों को पास के चिकित्सा केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है। पड़ोसी फार्स प्रांत की राजधानी शिराज में 90 बिस्तरों वाले अस्पताल को भी इस घटना में संभावित रूप से घायलों के भर्ती होने के लिए तैयार रखा गया है।

    विस्फोट में तीन चीनी नागरिकों को मामूली चोटें आईं

    बंदर अब्बास में चीन के महावाणिज्य दूतावास के अनुसार, विस्फोट में तीन चीनी नागरिकों को मामूली चोटें आईं। चिकित्सा उपचार मिलने के बाद अब वे अच्छी स्थिति में हैं।

    क्या था विस्फोट का कारण?

    जानकारी के अनुसार, ईरान के संकट प्रबंधन संगठन के प्रवक्ता हुसैन ज़ाफ़री ने विस्फोट के लिए शाहिद राजाई में रसायनों के कंटेनरों में खराब भंडारण को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए बताया कि कंटेनरों के अंदर मौजूद रसायन के कारण ये विस्फोट हुआ था।

    खबरें और भी

    बता दें कि इस विसफोट के कारण दूर तक घुएं का गुबार देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में लोग इस घटना में घायल हुए हैं। घायलों का अस्तपाताल में उपचार चल रहा है।