Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bus Crash in Morocco: मोरक्को में भीषण सड़क हादसा, बस के पलटने से 24 लोगों की मौत

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 12:30 AM (GMT+05:30)

    मोरक्को के अजीलल प्रांत में रविवार को एक बस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई। यह देश में हाल के वर्षों में सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक है। दुर्घट ...और पढ़ें

    मोरक्को में बस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत
    मोरक्को में बस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत

    HighLights

    1. मोरक्को में बस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत
    2. डेम्नेट शहर में बस के पलटने से हुई दुर्घटना
    3. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए शुरू हुई जांच

    रबात, एपी। मोरक्को के अजीलल प्रांत में रविवार को एक बस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई। यह देश में हाल के वर्षों में सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक है। 

    बस के पलटने से हुई दुर्घटना

    मोरक्को की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘एमएपी’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब एक मिनीबस मोरक्को के छोटे से शहर डेम्नेट में साप्ताहिक बाजार के रास्ते में एक मोड़ पर पलट गई।

    दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू

    दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। रॉयल जेंडरमेरी और सिविल प्रोटेक्शन के साथ अधिकारी, बचाव कार्य शुरू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

    2015 में 33 लोगों की हुई थी मौत

    इससे पहले, 2015 में, शुक्रवार को दक्षिणी मोरक्को में युवा एथलीटों के एक प्रतिनिधिमंडल को ले जा रही एक सेमी-ट्रेलर ट्रक और बस के बीच टक्कर में 33 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, पिछले साल अगस्त में कैसाब्लांका के पूर्व में एक बस दुर्घटना में 23 लोगों की मौत हो गई थी।