Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऑस्ट्रिया के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, अबतक 10 लोगों की मौत; हमलावर भी ढेर

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 03:38 PM (IST)

    ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई जिसमें कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। रॉयटर्स के अनुसार इस घटना में कई लोग घाय ...और पढ़ें

    ऑस्ट्रिया के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग में नौ लोगों की मौत। (फाइल फोटो)
    ऑस्ट्रिया के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग में नौ लोगों की मौत। (फाइल फोटो)

    रॉयटर्स, वियना।  ऑस्ट्रिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक स्कूल में भीषण गोलीबारी की खबर है। इस घटना में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने क्रोनन जीतुंग अखबार के हवाले से बताया कि ऑस्ट्रिया के शहर ग्राज में मंगलवार को एक स्कूल में एक शूटर द्वारा की गई गोलीबारी 10 लोगों की मौत हुई है।

    इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। वहीं, स्थानीय पुलिस का हवाला देते हुए, राष्ट्रीय प्रसारक ORF सहित ऑस्ट्रियाई राज्य मीडिया ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान हमलावर भी ढेर हो गया है। 

    पुलिस ने बताया कि ऑस्ट्रिया की राजधानी में ड्रेयर्सचुएत्जेन्गासे नामक एक सड़क पर एक ऑपरेशन चल रहा था। यहीं पर माध्यमित विद्यालय है। हालांकि, पुलिस ने आगे किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया है। वहीं, घटना को लेकर ORF ने कहा कि पुलिस इमारत को खाली कर रही थी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि पीड़ितों में संदिग्ध था या नहीं।