यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Azerbaijan Armenia: अजरबैजान का नागोर्नो-काराबाख से अलग हुए क्षेत्र पर कब्जा, आर्मेनिया युद्ध विराम पर सहमत
अजरबैजान ने नागोर्नो-काराबाख से अलग हुए क्षेत्र पर अपने पूर्ण नियंत्रण की घोषणा कर दी। इससे पहले आर्मेनिया के सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसी के ...और पढ़ें

HighLights
- अजरबैजान ने नागोर्नो-काराबाख से अलग हुए क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण की घोषणा की।
- आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनियन ने कहा- क्षेत्र में शत्रुता में कमी आई
येरेवान, एपी। Azerbaijan Armenia War News Update: अजरबैजान ने नागोर्नो-काराबाख से अलग हुए क्षेत्र पर अपने पूर्ण नियंत्रण की घोषणा कर दी। इससे पहले आर्मेनिया के सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसी के साथ आर्मेनिया ने अजरबैजान के साथ युद्धविराम पर सहमति जता दी है।
आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल ने जारी किया बयान
युद्ध विराम की घोषणा के एक घंटे बाद आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनियन ने कहा कि क्षेत्र में शत्रुता में कमी आई है। अजरबैजानी अधिकारियों ने कहा कि अलगाववादी द्वारा हथियार डालने की घोषणा के बाद एक दिन पहले शुरू किए गए सैन्य अभियान को रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Azerbaijan Armenia War: अजरबैजान और आर्मेनिया की जंग में गई 200 लोगों की जान, 10 नागरिक और पांच बच्चे भी शामिल
अजरबैजान ने रखी थी ये शर्त
अजरबैजान ने शर्त रखी थी कि युद्धविराम तभी होगा जब नागोर्नो-काराबाख के अलगाववादी सभी हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दें। अजरबैजान ने दावा किया है कि उसकी सेनाओं ने नागोर्नो-काराबाख के 60 से अधिक सैन्य ठिकानों पर कब्जा कर लिया है। उसने इस क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण की घोषणा कर दी है।
पहले दिन गोलीबारी में 25 लोगों की हुई थी मौत
बता दें कि अजरबैजान की सेना ने मंगलवार को नागोर्नो-कारबाख क्षेत्र में आर्मेनिया के ठिकानों पर गोलीबारी की थी। पहले दिन इस गोलीबारी में 25 लोगों की मौत हो गई थी। नागोर्नो-कारबाख क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट में चार सैनिकों और दो नागरिकों की मौत के कुछ घंटों बाद अजरबैजान ने सैन्य अभियान के शुरुआत की घोषणा की थी।